पांच किमी. तक लगा लंबा जाम, वाहनों की लग गई कतार

संवाद सूत्र कंचौसी लहरापुर मार्ग पर रोजाना लगने वाला लंबा जाम जनता के लिए मुसीबत बन चुका है

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Oct 2020 06:06 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 06:06 PM (IST)
पांच किमी. तक लगा लंबा जाम, वाहनों की लग गई कतार
पांच किमी. तक लगा लंबा जाम, वाहनों की लग गई कतार

संवाद सूत्र, कंचौसी: लहरापुर मार्ग पर रोजाना लगने वाला लंबा जाम जनता के लिए मुसीबत बन चुका है। प्रशासन की लापरवाही किसी दिन बड़े हादसा में तब्दील हो सकती है। दिन रात निकलने वाले ट्रक डंपर बड़े वाहन रेलवे फाटक के पास बने जर्जर गड्डायुक्त सड़क पर फंस जाते है। सुबह से शाम तक लगने वाला जाम जनता को पैदल निकलना मुश्किल पड़ रहा है। इसी जाम में जा रहे गंभीर मरीज भी समय से अस्पतालों में नही पहुंच पाते हैं। लेकिन शासन-प्रशासन की उदासीनता किसी दिन बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। सुबह 11 बजे लगा जाम शाम चार बजे खुल सका। जिसके बाद वाहनों का आवागमन हो सका।

कस्बा की जनता ने बड़े वाहन न निकले नो एंट्री की मांग भी की है। जाम के कारण छोटे दुपहिया वाहन भी नही निकल पाते है। जिससे स्थानीय लोगों मे आक्रोश व्याप्त है। आए दिन लगने वाले इस जाम में स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भी खतरा बढ़ गया है ।लेकिन अभी तक प्रशासन ने इस लंबे जाम से कैसे निजात मिले इस पर कोई तैयारी नहीं हो सकी है। रेलवे फाटक के पास बने गड्ढो को अभी तक मरम्मत तक नही कराया गया। वर्षों से सड़क गड्डामुक्त नहीं हो सकी है। कंचौसी संघर्ष समिति के अध्यक्ष ताराचंद्र पोरवाल, मझले पंडित ने जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर नो एंट्री की जाए। बस्ती के अंदर भारी वाहनों के आवागमन पर रोक लगाई जाए।

chat bot
आपका साथी