आग ने दिखाया विकराल रूप, छह घरों की गृहस्थी जलकर राख

संवादसूत्र रुरुगंज(औरैया) विकासखंड एरवाकटरा के ग्राम ललउआ मे शनिवार देर रात अचानक ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 May 2019 11:14 PM (IST) Updated:Mon, 13 May 2019 06:18 AM (IST)
आग ने दिखाया विकराल रूप, छह घरों की गृहस्थी जलकर राख
आग ने दिखाया विकराल रूप, छह घरों की गृहस्थी जलकर राख

संवादसूत्र, रुरुगंज(औरैया) : विकासखंड एरवाकटरा के ग्राम ललउआ मे शनिवार देर रात अचानक लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। ग्रामीण जब तक कुछ समझ पाते तब तक आग ने छह घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी भयानक थी कि जहां घरों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। वहीं छह मवेशियों की भी जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह मवेशी जलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका उपचार किया जा रहा है।

कुदरकोट पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम ललउआ मे शनिवार रात अज्ञात कारण से लगी आग ने छह घरों को अपनी आवेश मे समेट लिया। कुछ ग्रामीणों ने बताया की खाना बनाते समय निकली चिगारी ने आधा दर्जन घरों को उजाड़ दिया। आग लगने से राकेश पुत्र तुलसीराम शाक्य की गृहस्थी का सामान, गाय जलकर घायल होने के साथ घर में रखा भूसा व छह क्विंटल गेहूं जलकर राख हो गया। जबकि सुरेश चंद्र पुत्र अंटू शाक्य का 10 क्विटल भूसा व छप्पर मे बंधी एक भैंस घायल व बकरी की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। आग से सबसे अधिक नुकसान अमर सिंह पुत्र अंटू शाक्य का 18 क्विंटल गेहूं, दो क्विंटल सरसों, 60 किलो चना, साइकिल, दो पंखे, 12 हजार की नकदी समेत गृहस्थी समेत भतीजी की शादी के लिए रखा सब सामान जलकर राख हो गया। तेज हवा चलने के कारण आग इतनी तेजी से गांव में फैली की जब तक कुछ समझ पाते सब जलने लगा था। आग की तेज लपटों को देख ग्रामीण अपने मवेशी भी बाहर नहीं निकाल पाए जिससे कुल छह मवेशियों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। जबकि छह गंभीर रूप से घायल हो गए। आग लगने की सूचना पर पहुंचे कुदरकोट चौकी प्रभारी अवनीश कुमार ने सूचना कर तत्काल दमकल विभाग को सूचना दे फायर बिग्रेड की गाड़ी मंगवाई। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया जा सका। इस संबंध मे पूछे जाने पर क्षेत्रीय लेखपाल रामनरेश सिंह ने बताया कि भीषण अग्निकांड मे कोई जनहानि नही हुई है, केवल कुछ मवेशियों की जलकर मौत हुई है। पांच लोगो के नुकसान की लिखित जानकारी तहसीलदार को जांचकर सौप दी गई है। सभी की शासन स्तर से होने वाली हर संभव सहायता की जाएगी। आग में जलकर सब हुआ राख, 17 मई को कैसे होंगे हाथ पीले

ललउआ गांव मे हुए अग्निकांड मे सबसे ज्यादा नुकसान अमर सिंह का हुआ है। अमर सिंह की भतीजी संध्या की शादी 17 मई दिन शुक्रवार को होनी है। जिसका तिलक गुरुवार को घमरिया पाली भरथना जाना है। तिलकोत्सव की तैयारियों मे पूरा परिवार लगा हुआ था। शादी का समस्त सामान अमर सिंह के घर पर ही रखा हुआ था जो कि जलकर राख हो गया। परिवार के लोग अब एक ही बात कह रहे है की आखिर अब बेटी संध्या के हाथ कैसे पीले होंगे।

chat bot
आपका साथी