नीम का पेड़ काटने पर दो के खिलाफ एफआइआर

अयाना एसआई देवी सहाय वर्मा ने बड़ी गूंज और छोटी गूंज के बीच में खेत पर पहुंचकर एक व्यि

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:25 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:25 PM (IST)
नीम का पेड़ काटने पर दो के खिलाफ एफआइआर
नीम का पेड़ काटने पर दो के खिलाफ एफआइआर

अयाना : एसआई देवी सहाय वर्मा ने बड़ी गूंज और छोटी गूंज के बीच में खेत पर पहुंचकर एक व्यक्ति को हरे नीम के पेड़ को काटते हुए गिरफ्तार कर लिया। उसने अपना नाम रामप्रकाश बताया। आरोपित ने बताया कि उसने यह हरा पेड़ महेंद्र सिंह उर्फ पप्पन पुत्र प्रीतम सिंह निवासी बड़ी गूंज से सात सौ रुपये में खरीदा है और यह खेत भी महेंद्र का है। पुलिस ने नीम के पेड़ के छह बोटे अपने कब्जे में लिए और दोनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया है। बाद में रामप्रकाश को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया है।

chat bot
आपका साथी