वंचितों को राशन के लिए चलाया जाएगा अभियान

जागरण संवाददाता, औरैया: हर गरीबों व पात्रों को राशन देने को लेकर आज से जिले में अभियान

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jan 2019 06:12 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jan 2019 06:12 PM (IST)
वंचितों को राशन के लिए चलाया जाएगा अभियान
वंचितों को राशन के लिए चलाया जाएगा अभियान

जागरण संवाददाता, औरैया: हर गरीबों व पात्रों को राशन देने को लेकर आज से जिले में अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत अभी तक छूटे लोगों को चिह्नित किया जाएगा। इसके बाद उन लोगों के दस्तावेज एकत्रित कर आनलाइन प्रक्रिया की जाएगी। साथ ही जल्द से जल्द उनका राशन कार्ड जारी कर लाभ दिया जाएगा।

लगातार पूर्ति कार्यालय की ओर से राशन कार्ड बनाए जाने की प्रक्रिया जारी है। बावजूद जिले में अनुसूचित जनजाति के लोग अभी भी राशन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इसको लेकर शासन द्वारा प्रशासन को ऐसे लोगों की तलाश किए जाने के निर्देश दिए गए हैं। जिसको लेकर संबंधित विभाग व अन्य विभागों को भी इस अभियान में प्राथमिकता से वंचित लोगों को सूची में शामिल करने को कहा गया है। रविवार से बैठक कर अभियान को लेकर चर्चा करेंगे। विभागीय अधिकारी की मानें तो यह अभियान इसी माह संपन्न किया जाएगा। 31 जनवरी तक ऐसे वंचितों को राशन कार्ड दे दिया जाएगा। साथ ही ऐसे लोगों को राशन का लाभ दिया जाने लगेगा। जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार ¨सह ने बताया कि इसको लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले में एक-एक पात्र को राशन का हक मिलेगा।

chat bot
आपका साथी