एल्डर्स कमेटी में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा

संवाद सहयोगी बिधूना सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2020 -2021 की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 23 Oct 2020 06:37 PM (IST)
एल्डर्स कमेटी में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा
एल्डर्स कमेटी में निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा

संवाद सहयोगी, बिधूना : सिविल बार एसोसिएशन की वर्ष 2020 -2021 की नई कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारियों के निष्पक्ष निर्वाचन के लिए शुक्रवार को एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन ने निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी है।

एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन अवनींद्र कुमार कौशिक ने कहा 27 से 31 अकटूबर तक मतदाता पंजीकरण किया जायेगा। दो नवंबर को मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। जिस पर तीन नवंबर को आपत्तियां दर्ज की जाएगी। चार नवंबर को आपत्तियों का निस्तारण किया जाएगा, जबकि पांच नवंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 6- 7 नवंबर को नामांकन, 9 नवंबर को नाम वापसी, 10 नवंबर को प्रपत्रों की जांच की जायेगी। 11 नवंबर को प्रत्याशियों की अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को सुबह दस बजे से दो बजे तक मतदान किया जायेगा। मतदान के बाद मतगणना और चुनाव परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे, जबकि आदर्श चुनाव आचार संहिता का कड़ाई से पालन कराया जाएगा। चुनाव कार्यक्रम की घोषणा होते ही अध्यक्ष व उपाध्यक्ष, महामंत्री, कोषाध्यक्ष सहित अन्य पदों के लिये सरगर्मियां तेज हो गयीं हैं।

chat bot
आपका साथी