जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम ने दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, औरैया : जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव जीते दीपू ¨सह का बुधवार को जिलाधिका

By JagranEdited By: Publish:Thu, 31 Aug 2017 03:00 AM (IST) Updated:Thu, 31 Aug 2017 03:00 AM (IST)
जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम ने दिलाई शपथ
जिला पंचायत अध्यक्ष को डीएम ने दिलाई शपथ

जागरण संवाददाता, औरैया : जिला पंचायत अध्यक्ष का उपचुनाव जीते दीपू ¨सह का बुधवार को जिलाधिकारी जेपी सगर ने दीपू ¨सह को पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने भाग लिया। कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं और बुके के साथ उपमुख्यमंत्री को स्वागत किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम से पूरा पांडाल गुंजायमान हो उठा।

सुबह से ही अधिकारी और नेता कार्यक्रम की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने में जुटे थे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का सभी को आने का इंतजार था। आसमान में जैसे ही उपमुख्यमंत्री का हैलीकॉप्टर दिखाई दिया कई समर्थक हैलीपैड के पास जाकर ही खड़े हो गये। उन्होंने मंच पर पहुंच कर जनता का अभिवादन किया। इसके बाद पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। सबसे पहले मुख्य अतिथि के स्वागत कार्यक्रम शुरू हुआ। बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र ¨सह ने उपमुख्यमंत्री को बुके भेंट किया। इसके साथ ही सदर विधायक रमेश दिवाकर, बिधूना विधायक विनय शाक्य, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, जिला पंचायत सदस्य मंजू ¨सह, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष मंजुल चौबे, विशाल शुक्ला, पूर्व सांसद अनिल शुक्ला वारसी, विधायक प्रतिभा शुक्ला, अभिजीत सांगा, डा. एसडी ¨सह, गोपाल मोहन शर्मा आदि ने भी उपमुख्यमंत्री का स्वागत किया। इसके बाद जिलाधिकारी जेपी सगर ने जिला पंचायत अध्यक्ष दीपू ¨सह को शपथ ग्रहण कराई। जनपद की जिलाध्यक्ष गीता शाक्य व बिधूना और औरैया विधायक ने सभा को संबोधित किया। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने संबोधित करते हुए जनपद में सांसद, तीनों विधायक और अब जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि पूरा जनपद भाजपा मय हो चुका है। उन्होंने इटावा विधायक सरिता भदौरिया के लखनऊ से अपने साथ न आ पाने की बात भी कही। उनके संबोधन के बाद मानवेंद्र ¨सह ने अपने अध्यक्षी भाषण में सभी का आभार प्रकट किया।

chat bot
आपका साथी