ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, युवक गंभीर

संवादसूत्र फफूंद थाना के बनारपुर से फफूंद अपने जेठ के पुत्र के साथ साइकिल से परिवार मे

By JagranEdited By: Publish:Fri, 23 Oct 2020 05:48 PM (IST) Updated:Sat, 24 Oct 2020 05:02 AM (IST)
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, युवक गंभीर
ट्रैक्टर की टक्कर से साइकिल सवार महिला की मौत, युवक गंभीर

संवादसूत्र, फफूंद : थाना के बनारपुर से फफूंद अपने जेठ के पुत्र के साथ साइकिल से परिवार में छठी कार्यक्रम होने के कारण बाजार कर घर वापस आ रही 45 वर्षीय महिला व युवक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने दोनों को दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल का इलाज चल रही है।

ग्राम बनारपुर निवासी 45 वर्षीय कल्याणी देवी पत्नी जबर लाल राजपूत अपने परिवार के जेठ राजेंद्र के 17 वर्षीय पुत्र अमित के साथ फफूंद से घर वापस जा रही थी। रास्ते में ट्रैक्टर चालक ने साइकिल में टक्कर मार दी, जिससे वह लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। हादसा होते मौके पर भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां पर डॉक्टरों ने कत्याणी देवी को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना दिबियापुर थाने में दी गई। मामला फफूंद क्षेत्र का होने पर पुलिस को सूचना दी। स्वजन ने बताया की मृतका के पति का 13 वर्ष पूर्व निधन हो गया था व उसके आठ बच्चे हैं। अभी किसी की शादी नहीं हुई है। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

chat bot
आपका साथी