पेड़ से लटका मिला वन विभाग के गार्ड का शव, हत्या का आरोप

संवादसूत्र अछल्दा थाना क्षेत्र के सतीपुर्वा-बंशी गांव के बीच हरचंदपुर रजवाह के पास वन विभाग क

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 May 2021 11:14 PM (IST) Updated:Sat, 29 May 2021 11:14 PM (IST)
पेड़ से लटका मिला वन विभाग के गार्ड का शव, हत्या का आरोप
पेड़ से लटका मिला वन विभाग के गार्ड का शव, हत्या का आरोप

संवादसूत्र, अछल्दा: थाना क्षेत्र के सतीपुर्वा-बंशी गांव के बीच हरचंदपुर रजवाह के पास वन विभाग के गार्ड का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने उसका शव आम के पेड़ की डाल से फंदे पर लटके हुए देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने फंदे से शव नीचे उतार पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शिनाख्त होने पर स्वजनों को सूचना दी गई। घटना की जानकारी पर घर में कोहराम मच गया। मृतक के भाई ने पुलिस को तहरीर दी है। उसका कहना है कि भाई की हत्या कर शव फंदे से लटका दिया गया है।

ग्राम सतीपुर्वा निवासी बलवीर सिंह पुत्र रणधीर सिंह भदौरिया वन विभाग दिबियापुर में संविदा पर गार्ड था। अछल्दा थाना के उप निरीक्षक हितेश कुमार के अनुसार शुक्रवार की सुबह बलवीर ड्यूटी की बात कहकर घर से निकला था। देर शाम मोबाइल फोन पर स्वजनों को बताया कि वह शनिवार की सुबह घर आएंगे। कुछ जरूरी कार्य होने की वजह से उन्हें रुकना पड़ रहा है। शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक घर न पहुंचने पर स्वजनों ने उनके मोबाइल नंबर पर फोन किया तो फोन बंद मिला। जिस पर उन्हें चिता सताने लगी। पुलिस के अनुसार सुबह बंबा किनारे ग्रामीण गए हुए थे। उनकी नजर पेड़ की डाल से लटकते शव पर पड़ी। उन्होंने शोर मचाते हुए गांव के और लोगों को बुला लिया। ग्रामीणों से मिली सूचना के बाद पुलिस पहुंची थी। एसएसआइ भागीरथ सिंह ने बताया कि स्वजन ने शव को फंदे से उतराने का विरोध किया। उनका कहना था कि हत्या कर शव लटकाया गया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से कुछ नमूने लिए हैं। मृतक के भाई की ओर से तहरीर मिली है। घटनास्थल पर मृतक की पत्नी भूरी देवी और उसकी बेटी अंशिका, बेटा रोहित सहित पूरा परिवार पहुंचा था। स्वजन को समझाने के बाद फंदे से शव नीचे उतरवा पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा।

chat bot
आपका साथी