बाल दिवस पर स्कूलों में हुई प्रतियोगिता, निकाली गई प्रभात फेरी

जागरण टीम औरैया रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बा

By JagranEdited By: Publish:Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM (IST) Updated:Sun, 14 Nov 2021 10:54 PM (IST)
बाल दिवस पर स्कूलों में हुई प्रतियोगिता, निकाली गई प्रभात फेरी
बाल दिवस पर स्कूलों में हुई प्रतियोगिता, निकाली गई प्रभात फेरी

जागरण टीम, औरैया: रविवार को देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्मदिवस बाल दिवस के रूप में मनाया गया। स्कूलों व कालेज में कार्यक्रम हुए। इसके अलावा कई जगहों पर खेलकूद व निबंध-लेखन प्रतियोगिता हुई। कुछ ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुए। सहार विकासखंड की पंचायत लहरापुर के गांव झबरा में नेहरू युवा केंद्र के स्वयं सेवकों ने बैठक की। इसके अलावा कई कार्यक्रम हुए। अछल्दा, फफूंद, बेला सहित अन्य ब्लाकों के गांवों में सरकारी स्कूलों के बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली।

बाल दिवस के मौके पर भाग्यनगर विकासखंड के प्राथमिक विद्यालय जैतपुर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसका शुभारंभ एसएमसी अध्यक्ष होरी लाल ने किया। इसके अलावा शिक्षक दिवस पर प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश द्वारा शुरू की गई नवाचारी मुहिम 'जो पढ़ेगा वो जीतेगा' के अंतर्गत चयनित छह छात्रों को पुरस्कृत किया गया। छात्रा सारिका, रेनू, आलिया, साहिबा, साक्षी, और विभा पाल को पुस्तकालय से नियमित पढ़ी गई पुस्तकों से पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर देने पर पुस्तकों की कीमत का दशांश भाग देकर सम्मानित किया गया। शिक्षक सुमन तिवारी, फरहत फातमा व बेबी ने छात्रा साक्षी, सृष्टि, आलिया, साहिबा, विभा को एसएमसी सदस्य रजनी, रूबीना, शायना बानो, संजीदा बेगम द्वारा ड्राइंग कापी और कलर देकर विशेष रूप से प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाध्यापक ने कहा बच्चे ही हमारी पहचान हैं ये भाव हम शिक्षकों और अभिभावकों को बनाकर रखना है। अयाना में कांग्रेस जिलाध्यक्ष शिववीर दुबे व एकता चौधरी, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष अखिलेश चतुर्वेदी, ब्लाक अध्यक्ष रोहित दिवाकर, कार्यकारिणी सदस्य बाबूराम तखेले ने अलग-अलग कार्यक्रम कराया। स्कूलों में उच्च प्राथमिक विद्यालय गुवारी के नौनिहालों ने प्रभात फेरी निकाली। याकूबरपुर में

प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके अलावा सुदिति ग्लोबल एकेडमी सहित अन्य संस्थानों में कार्यक्रम हुए। इस दौरान पंडित नेहरू के आदर्शों पर चलने का प्रण लेते हुए उन्हें याद किया गया।

chat bot
आपका साथी