बोलेरो की टक्कर से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

संवाद सूत्र सहायल अरियारी अड्डा पर शनिवार देर रात्रि बोलेरो की टक्कर से दो छात्र गंभी

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Nov 2020 07:43 PM (IST) Updated:Sun, 01 Nov 2020 07:43 PM (IST)
बोलेरो की टक्कर से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर
बोलेरो की टक्कर से एक छात्र की मौत, दूसरा गंभीर

संवाद सूत्र, सहायल : अरियारी अड्डा पर शनिवार देर रात्रि बोलेरो की टक्कर से दो छात्र गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने एक छात्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का इलाज चल रहा है।

अरियारी अड्डा निवासी छात्र छोटू पुत्र बलवीर व प्रांशू पुत्र बड़ंकू टेसू झेंझी को तालाब में विसर्जित कर वापस घर लौट रहे थे। तभी दिबियापुर की तरफ से आ रही अनियंत्रित बोलेरो ने दोनों को पीछे से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलरो चालक भागने में सफल रहा। राहगीरों ने दोनों को सीएचसी पुर्वा तरा में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने 10 वर्षीय छोटू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे घायल का उपचार चल रहा है। दिवंगत व घायल छात्र एक ही परिवार के थे। दिवंगत भाइयों में सबसे छोटा था। दिवंगत के पिता किसान हैं। वही बोलेरो चालक भागने में कामयाब रहा। पुलिस को सूचना न देकर स्वजन ने रविवार को दिवंगत का अंतिम संस्कार कर दिया।

chat bot
आपका साथी