भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, औरैया: भाजपा जिलाध्यक्ष की कार्यशैली व दूसरे दलों से आए नेताओं को विशेष पद

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Sep 2018 07:59 PM (IST) Updated:Fri, 14 Sep 2018 07:59 PM (IST)
भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
भाजपा नगर कमेटी के पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

जागरण संवाददाता, औरैया: भाजपा जिलाध्यक्ष की कार्यशैली व दूसरे दलों से आए नेताओं को विशेष पद दिए जाने से नाराज होकर नगर कमेटी ने अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने वाले पदाधिकारियों ने बताया कि अब वह आम कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करेंगे। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस्तीफा स्वीकार कर लिया है।

शुक्रवार को नगर कार्यालय पर वार्ता के दौरान नगर अध्यक्ष कृष्णचंद्र सावरन ने कहा कि जब संघर्ष का समय होता है तो वह लोग आगे खड़े होकर लड़ाई लड़ते हैं। अच्छे पदों पर आसीन करने के साथ में दूसरे दलों से आए नेताओं को विशेष पद दे दिए जाते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा जिलाध्यक्ष गीता शाक्य अपने मनमाने ढंग से संगठन चला रही हैं और वह जिसे चाहती हैं उसे अच्छे पद दिला देती हैं। आरोप यह भी लगाया कि वर्तमान नगर कमेटी के पदाधिकारियों की अनदेखी की जा रही है। नगर महामंत्री रवि मोहन चतुर्वेदी ने बताया कि कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों पर फर्जी तरीके से मुकदमे दर्ज हो रहे हैं और संगठन के जिम्मेदार नेता उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। इसलिए कमेटी के सभी पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि वह अपने पदों से इस्तीफा देकर एक साधारण कार्यकर्ता की तरह पार्टी के लिए काम करेंगे। इस्तीफा देने वालों में नगर अध्यक्ष व नगर महामंत्री के अलावा उपाध्यक्ष अरुण दीक्षित, भरत नारायन दुबे, सिपाहीलाल, आशा देवी, विशाल परिहार, संतोष सोनी, दिलीप गोयल, अमित कुमार , शिव कुमार आदि शामिल हैं। इस संबंध में जिलाध्यक्ष गीता शाक्य ने बताया कि सभी कार्यकर्ताओं की बात सुनी जाती है। नगर कमेटी की ओर से लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। सभी पदाधिकारियों के इस्तीफे स्वीकार कर लिए गए हैं।

chat bot
आपका साथी