सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दोपहर में राहत दे रही धूप

जागरण संवाददाता औरैया हर दिन बदलते मौसम और उत्तरी-पूर्वी हवाओं के चलते कड़ाके की

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Dec 2019 08:45 PM (IST) Updated:Mon, 23 Dec 2019 06:05 AM (IST)
सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दोपहर में राहत दे रही धूप
सुबह शाम कड़ाके की ठंड, दोपहर में राहत दे रही धूप

जागरण संवाददाता, औरैया : हर दिन बदलते मौसम और उत्तरी-पूर्वी हवाओं के चलते कड़ाके की ठंड ने लोगों की दिनचर्या को बेपटरी कर दिया है। कोहरे व सर्द हवाओं के कारण लोगों को बाहर निकलने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार की सुबह से शुरू हुए घने कोहरे ने अपनी धुंध से लोगों के आवागमन में प्रयोग होने वाले संसाधनों की रफ्तार को काफी धीमा कर दिया है। कोहरे के कारण सुबह के समय ²श्यता दस मीटर से भी कम रही जिसका असर सड़कों पर दिखा।

सड़कों पर वाहन कोहरे की चादर के कारण लाइट जलाकर रेंगते दिखाई पड़े। शहर में काम-काज के लिए निकले लोग गुमटी व चौराहों में जल रहे अलाव का सहारा लेकर सर्दी से बचने का प्रयास करते दिखे। इन दिनों चाय की दुकानों पर लोगों की ठंड के चलते काफी भीड़ हो रही है, वहीं सड़कों पर आवारा जानवर अलावों के आस-पास चहल कदमी करते दिखाई पड़े। ठंड के चलते शहर में सुबह चहल-पहल न के बराबर रही। सभी लोग ठंड से बचने के लिए घरों में ही दुपके रहे। रविवार की सुबह से ही कोहरे की धुंध ने आम जनजीवन को अपनी चपेट में ले लिया। दस बजे के बाद जाकर सूर्यदेव के दर्शन के साथ धूप ने दस्तक दी जिससे लोगों को राहत महसूस हुई। दस बजे के बाद से सड़कों पर लोगों का आवागमन चालू होना शुरु हुआ, जो शाम पांच बजे के बाद धीरे-धीरे थमता दिखाई पड़ा। शहर के लगभग सभी चौराहों पर नगर पालिका द्वारा अलाव के लकड़ी की व्यवस्था निरंतर किए जाने से ठंड से ठिठुरते राहगीरों को काफी राहत मिल रही है। वहीं भगवान को भी सर्दी से बचाने के लिए शहर के पोरवाल धर्मशाला स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में पुजारी ने भगवान को गर्म कपड़ों से सजाया है।

chat bot
आपका साथी