फेसबुक फ्रेंड से Pakistan मिलने गई Anju का जालौन से है खास कनेक्शन, कई वर्ष पहले कर लिया था मतांतरण

Anju Nasrullah Love Story भारत से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को लेकर जनपद जालौन सुर्खियों में है। जिस तरह पाकिस्तान की सीमा पार कर सीमा हैदर भारत आई है उसी तरह अंजू भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अंजू का जालौन से खास रिश्ता है उसका जन्म यहीं पर हुआ था। अंजू का जन्म जालौन में हुआ था।

By Jagran NewsEdited By: Publish:Tue, 25 Jul 2023 02:41 PM (IST) Updated:Tue, 25 Jul 2023 02:41 PM (IST)
फेसबुक फ्रेंड से Pakistan मिलने गई Anju का जालौन से है खास कनेक्शन, कई वर्ष पहले कर लिया था मतांतरण
फेसबुक फ्रेंड से Pakistan मिलने गई Anju का जालौन से है खास कनेक्शन, कई वर्षां पहले कर लिया था मतांतरण

जागरण संवाददाता, उरई : भारत से अपने फेसबुक फ्रेंड से मिलने पाकिस्तान गई अंजू को लेकर जनपद जालौन सुर्खियों में है। जिस तरह पाकिस्तान की सीमा पार कर सीमा हैदर भारत आई है उसी तरह अंजू भी चर्चा का विषय बनी हुई है। अंजू का जालौन से खास रिश्ता है, उसका जन्म यहीं पर हुआ था।

अंजू का जन्म जालौन के माधौगढ़ तहसील क्षेत्र के कैलोर गांव में हुआ था, यह गांव उसका ननिहाल है। उन्होंने शुरुआती पढ़ाई इसी गांव में रहकर की। बाद में वह अपने माता-पिता के साथ मध्य प्रदेश के टनकपुर चली गईं।

अंजू के माता-पिता ने अपना लिया था ईसाई धर्म

अंजू के मामा रोशनलाल वर्मा के अनुसार, अंजू के माता-पिता ने टनकपुर में मतांतरण कर ईसाई धर्म अपना लिया था। करीब 15 साल पहले अंजू की शादी राजस्थान के भिवाड़ी में ईसाई परिवार में हुई थी। उसके एक बेटा व एवं बेटी भी है। उन्होंने बताया कि अंजू का कैलोर ज्यादा आना-जाना नहीं था। पिछली बार वह एक शादी समारोह में शामिल होने आई थी।

एसपी डॉ. ईरज राजा ने बताया कि सूचना मिली थी कि अंजू का जालौन जिले में ननिहाल है, लेकिन परिवार कई दशकों से दिल्ली में रहता है। हालांकि, मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी