मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र करने का आरोप

जागरण संवाददाता औरैया थाना अछल्दा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने गांव के ही नामजदों पर

By JagranEdited By: Publish:Thu, 30 Jan 2020 11:23 PM (IST) Updated:Fri, 31 Jan 2020 06:04 AM (IST)
मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र करने का आरोप
मां-बेटी के साथ छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र करने का आरोप

जागरण संवाददाता, औरैया: थाना अछल्दा क्षेत्र के एक ग्राम निवासी महिला ने गांव के ही नामजदों पर पुत्री को बुरी नियत से पकड़कर छेड़छाड़ कर निर्वस्त्र किए जाने का आरोप लगाया है। बीच-बचाव करने जब वह पहुंची तो आरोपितों ने छेड़खानी करते हुए मारपीट की। थाना पुलिस ने सुनवाई नहीं की तो उसने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

एसपी सुनीति को दिए शिकायती पत्र में पीड़िता ने बताया कि 16 जनवरी 2020 को उसकी 10 वर्षीय पुत्री शौच के बाद वापस घर लौट रही थी। जैसे ही वह घर के समीप पहुंची, उसी समय गांव के ही रजनीश कुमार पुत्र कप्तान सिंह ने उसकी नाबालिग पुत्री को बुरी नियत से पकड़ लिया और उसे उठाकर खेतों की ओर ले जाने लगा। छेड़छाड़ करते हुए उसकी पुत्री के पहने हुए कपड़े उतार दिए। पुत्री के रोने चिल्लाने की आवाज सुनकर वह बचाने के लिए दौड़ी तभी आरोपित रजनीश गाली-गलौज करने लगा। उसी समय आरोपित के परिजन कप्तान सिंह , बृजेश व स्वदेश लाठी डंडा लेकर आ गये और पीड़िता के साथ घर पर मारपीट करने लगे। उन लोगों ने पीड़ित एवं उसके लड़के पुष्पेंद्र को घर में घुसकर मारपीट करते हुए घायल कर दिया। मारपीट से उसे एवं उसके लड़के को गंभीर चोटें आई हैं। आरोप है कि मारपीट के दौरान पीड़िता के कपड़े फाडकर निर्वस्त्र कर दिया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने बीच-बचाव किया। आरोप है कि जब वह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसकी सुनवाई नहीं हुई। उसने एसपी को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।

chat bot
आपका साथी