दिवाली में दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता औरैया दीपावली त्योहार पर बसों में बढ़ती भीड़ व सर्दी की शुरुआत को ध्या

By JagranEdited By: Publish:Sun, 13 Oct 2019 11:39 PM (IST) Updated:Mon, 14 Oct 2019 06:01 AM (IST)
दिवाली में दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त बसें
दिवाली में दिल्ली रूट पर दौड़ेंगी 24 अतिरिक्त बसें

जागरण संवाददाता, औरैया : दीपावली त्योहार पर बसों में बढ़ती भीड़ व सर्दी की शुरुआत को ध्यान में रखते हुए डिपो के कर्मचारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। बसों के रूट चार्ट में फेरबदल किया जा रहा है। दिल्ली रूट पर 16 बसों की जगह 40 बसों को लगाया गया है। कार्यशाला में बसों की फिटनेस व बॉडी मेंटिनेंस का कार्य कराया जा रहा है।

डिपो से संचालित होने वाली 75 बसों में अभी तक 16 बसें औरैया से विभिन्न मार्गों से होते हुए दिल्ली पहुंच रही थीं। दीपावली पर्व पर इनकी संख्या बढ़ाकर 40 कर दी गई है। इसी तरह आगरा से कानपुर व लखनऊ तक 20 गाड़ियों को चलाया जाएगा। शेष 15 बसें क्षेत्रीय लोकल रूटों पर चलाई जाएंगी। केंद्र प्रभारी अनिरुद्ध प्रसाद मिश्रा को नए रूट चार्ट बनाने के निर्देश दिए गए हैं। सीनियर फोरमैन अशोक कुमार को सभी गाड़ियों के शीशे, वाइपर, फॉग लाइट दुरुस्त करने का कार्य समय से पूर्ण करने को कहा गया है। फोरमैन के अनुसार सभी गाड़ियों में शीशे की फिटिग पूर्ण करायी जा चुकी है। वाइपर भी गाड़ियों में लगे हैं। रूट से वापस आने वाली गाड़ियों में यदि कोई शीशा टूट पाया जाता है तो उसे तुरंत बदलवाने की हिदायत कार्यशाला के कर्मचारियों को दी गई है। फिटनेस, बॉडी मेंटीनेंस का कार्य भी समय से पूरा करा लिया जाएगा। चालक परिचालकों को अतिरिक्त प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभी तक करीब 40 चालक प्रशिक्षण ले चुके हैं। यह कार्य 27 अक्टूबर तक चलेगा। अवकाश पर रोक

त्योहार के मद्देनजर सभी चालक, परिचालक व कार्यशाला कार्मिकों सहित कार्यालय स्टाफ के अवकाश प्रतिबंधित कर दिए गए हैं। छह नवंबर तक किसी भी कर्मचारी को छुट्टी नहीं दी जाएगी। क्या कहते हैं जिम्मेदार

त्योहार पर यात्रियों की संख्या बढ़ने व सुविधाओं के मद्देनजर गाड़ियों के रूट में परिवर्तन किया गया है। दिल्ली से आने वाली बसें बिधूना, रसूलाबाद, माधौगढ़, उरई व कानपुर, लखनऊ तक जाएंगी। यात्रियों के संख्या के आधार पर बसें बढ़ाई व घटाई जा सकती हैं।

आरएस चौधरी, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक

chat bot
आपका साथी