डीएम व डीएफओ ने किया पौधों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, औरैया : बीते वर्ष जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में एक दिन में

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Mar 2017 01:01 AM (IST) Updated:Wed, 22 Mar 2017 01:01 AM (IST)
डीएम व डीएफओ ने किया पौधों का निरीक्षण
डीएम व डीएफओ ने किया पौधों का निरीक्षण

जागरण संवाददाता, औरैया : बीते वर्ष जुलाई में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रदेश में एक दिन में पांच करोड़ पौधे लगवाए थे। इसके तहत जनपद में ढाई लाख पौधे रोपे गए थे। पौधों की जमीनी हकीकत परखने को मंगलवार को जिलाधिकारी व डीएफओ ने बरम्हूपुर से नरोत्तमपुर नहर के पास लगे 6350 पौधों का स्थलीय निरीक्षण किया।

बीते वर्ष जुलाई माह में तत्कालीन मुख्यमंत्री के आदेश पर तत्कालीन जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने दिए गए लक्ष्य से अधिक पौधे एक दिन में लगवाए थे। वन विभाग को शासन द्वारा करीब 2.14 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया था, लेकिन तत्कालीन जिलाधिकारी ने इनकी संख्या 36 हजार और बढ़ा दी थी। जिलाधिकारी के बालाजी व डीएफओ सुंदरेसा ने मंगलवार को बरम्हूपुर से नरोत्तमपुर नहर किनारे वन विभाग की भूमि पर लगे 6350 पौधों का जायजा लिया। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को इनकी सुरक्षा करने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहा कि रिकार्ड पौधरोपण के दौरान लगाए गए पौधे स्वस्थ्य हैं। वह धीरे धीरे बड़े हो रहे हैं। वन विभाग के अधिकारी इनकी सुरक्षा का ध्यान रखें, ताकि यह पौधे आने वाले समय में वृक्ष बन सकें। इससे पर्यावरण शुद्ध होने के साथ भूगर्भ जल में बढ़ोत्तरी होगी। डीएफओ ने बताया कि फफूंद से औरैया फोरलेन बनने के बाद सड़क के किनारे पौधरोपण कराया जाएगा। डीएफओ ने बताया कि इस वर्ष होने वाले पौधरोपण के लिए भी जोर शोर से तैयारी चल रही हैं।

chat bot
आपका साथी