युवा राजस्व अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी गठित

औरैया : शहर के तहसील सभागार में राजस्व अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई। इसमें युवा कार्यकारिणी के गठन पर

By Edited By: Publish:Sun, 22 Jan 2017 01:00 AM (IST) Updated:Sun, 22 Jan 2017 01:00 AM (IST)
युवा राजस्व अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी गठित
युवा राजस्व अधिवक्ता संघ की कार्यकारिणी गठित

औरैया : शहर के तहसील सभागार में राजस्व अधिवक्ता संघ की एक बैठक हुई। इसमें युवा कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई। इसके बाद सरंक्षक मंडल बनाकर युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। युवा राजस्व अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से सुधीर कुमार पांडेय को अध्यक्ष व अनुज पांडेय को महामंत्री चुना गया।

शनिवार को तहसील सभागार में हुई बैठक में युवा कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें ऋषभ शुक्ला को उपाध्यक्ष, मुकेश कुमार को कोषाध्यक्ष बनाया गया। वहीं हिमांशु अवस्थी को मंत्री, अनुपम सेठ को मीडिया प्रभारी, धर्मवीर त्रिपाठी लेखा परीक्षक, प्रमोद कुमार शुक्ला को पुस्कालय अध्यक्ष व अश्वनी चतुर्वेदी, हरीकेश यादव, संदीप सक्सेना, श्यामजी अवस्थी को सदस्य बनाया गया है। युवा राजस्व अधिवक्ता संघ के संरक्षक मंडल के दिनेश शुक्ला, सुशील पांडेय, विनोद तिवारी, राजेश दीक्षित, श्रीनारायण तिवारी ने सभी पदाधिकारियों को उनके कर्तव्यों और नियमों के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष सुधीर कुमार पांडेय ने कहा कि युवा राजस्व अधिवक्ताओं की समस्याओं को निस्तारित कराने का प्रयास किया जायेगा। उनकी समस्याओं को अधिकारियों व वरिष्ठजनों के सामने रखकर उनको निपटाने का प्रयास किया जायेगा। अमित भारती, अमरेश पाण्डेय, आमोद त्रिपाठी, रविशंकर पाण्डेय, हिमांशु दीक्षित, दीपकांत भारती आदि लोग मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी