सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा जानवर

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों के घूमने के चलते आये दिन लोगों को हादसे का शि

By Edited By: Publish:Sun, 24 Jul 2016 07:21 PM (IST) Updated:Sun, 24 Jul 2016 07:21 PM (IST)
सड़कों पर विचरण कर रहे आवारा जानवर

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर की सड़कों पर आवारा जानवरों के घूमने के चलते आये दिन लोगों को हादसे का शिकार होना पड़ता है। दिन हो या रात सड़क पर आवारा जानवरों का जमावाड़ा दिखाई देगा। जबकि आवारा जानवरों के लिए बनाया गया पालिका का काजी हाउस खाली पड़ा है।

रात के समय सड़क पर बैठे जानवरों की वजह से लोगों की बाइकें टकरा जातीं हैं। इससे लोग घायल भी हो जाते हैं। कई बार आवारा जानवरों की वजह से रात में बड़े हादसे भी हुए हैं। कुछ दिन पूर्व भी सड़क पर बैठी गाय को बचाने के लिए दो बाइक सवार दीवार से जा टकराये। उनको गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने कानपुर रेफर किया था। दिन के समय सुअर, कुत्ते व बंदरों के आतंक से भी शहर के लोग परेशान हैं। शहर के दीपक विश्नोई, व्यापारी अनुराग तिवारी, विमल दोहरे व संदीप वर्मा ने पालिका से आवारा जानवरों को पकड़वाने की मांग की है। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि लालजी शुक्ला ने कहा कि कुछ दिन पूर्व अभियान चलाया गया था। जल्द ही फिर से आवारा जानवरों को पकड़ाकर काजी हाउस में भिजवाया जायेगा।

chat bot
आपका साथी