ठंड से एक और महिला की मौत

दिबियापुर (औरैया), संवाद सूत्र : दिन प्रतिदिन गलन भरी ठंड वृद्धों के लिए मौत का कारण बनती जा रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jan 2016 07:37 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2016 07:37 PM (IST)
ठंड से एक और महिला की मौत

दिबियापुर (औरैया), संवाद सूत्र : दिन प्रतिदिन गलन भरी ठंड वृद्धों के लिए मौत का कारण बनती जा रही है। शनिवार को एक महिला की ठंड के चलते मौत हो गई। वहीं शुक्रवार को भी हरचन्दपुर क्षेत्र में एक महिला की मौत हो चुकी है।

दिबियापुर थाना क्षेत्र के गांव हरचन्दपुर निवासी 56 वर्षीय महिला सुदामा देवी पत्नी मंगल ¨सह शाम को भोजन करके आराम से सोई थी, लेकिन सुबह वह मृत पाई गई। उसके पुत्र सुंदर ¨सह ने बताया कि मां की तबियत ठीक थी, लेकिन सुबह ठंड से उनकी मौत हो गई। उनको अस्पताल ले जाने का मौका नहीं मिला परिजनों ने महिला की मौत की सूचना पुलिस को नहीं दी है। वहीं शुक्रवार को रामगढ़ निवासी 66 वर्षीय महिला की ठंड लगने से मौत हो गई थी। इस तरह ठंड से मरने वालों की संख्या में दिन प्रतिदिन वृद्धि हो रही है।

chat bot
आपका साथी