रंगारंग कार्यक्रमों के साथ औरैया महोत्सव का आगाज

औरैया, जागरण संवाददाता : औरैया महोत्सव का शानदार आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। अधिकारियो

By Edited By: Publish:Sat, 23 Jan 2016 07:14 PM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2016 07:14 PM (IST)
रंगारंग कार्यक्रमों के साथ औरैया महोत्सव का आगाज

औरैया, जागरण संवाददाता : औरैया महोत्सव का शानदार आगाज रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। अधिकारियों के नेतृत्व में लोग जुलूस की शक्ल में शहर स्थित सुभाष चौक से नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद महोत्सव स्थल के लिए रवाना हुए। यहां एसडीएम सदर जितेंद्र श्रीवास्तव ने जुलूस का नेतृत्व किया। महोत्सव यात्रा में सबसे आगे रथ पर भारत माता का जीवंत स्वरूप विद्यमान था। औरैया महोत्सव का बैनर लगाए एक अन्य वाहन संगीत के सुर बिखेरते चल रहा था। स्कूली बैंड बजाते बच्चे सभी का ध्यान आकर्षित कर रहे थे। लोगों को हंसाते गुदगुदाते जोकर और शानदार सजधज के साथ मयूर नृत्य कर रहे बृज के कलाकार भी शोभा बढ़ा रहे थे। ब्लाक तिराहा पर जिला पंचायत अध्यक्ष राजवीर यादव और जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव जुलूस में शामिल हो गए। यहां डीएम ने भारत माता के चरणों में माला चढ़ाकर मिशाल प्रस्तुत की। कोतवाली के निकट पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी अमले के साथ जुलूस में शामिल हो गए। महोत्सव गेट पर बृज के कलाकारों ने अफसरों का रास्ता रोक लिया और उनके सामने जमकर नृत्य प्रस्तुत किया। महोत्सव स्थल पर जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व विधायक दिबियापुर प्रदीप यादव ने फीता काटकर व कबूतर उड़ाकर महोत्सव का औपचारिक शुभारंभ किया। इसके बाद मंच के कार्यक्रमों की श्रंखला शुरू हुई। यहां देश भक्ति के नगमों पर स्कूली बच्चों ने धमाल मचाया। कव्वाली व अन्य प्रस्तुतियों को भी जमकर सराहा गया। कोर कमेटी के सदस्यों ने जन प्रतिनिधियों और अधिकारियों का बुके भेंटकर स्वागत किया। मंच से जन प्रतिनिधियों ने महोत्सव के लिए स्थायी जमीन मुहैया कराने का संकल्प दोहराया। इसके बाद डीएम के नेतृत्व में सभी अधिकारी महोत्सव का अवलोकन करने निकले। विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई डिस्प्ले का अवलोकन करने के बाद महोत्सव में आए स्टाल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान हजारों की संख्या में लोग महोत्सव पंडाल में मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी