सड़क दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से

By Edited By: Publish:Wed, 26 Aug 2015 06:12 PM (IST) Updated:Wed, 26 Aug 2015 06:12 PM (IST)
सड़क दुर्घटनाओं में चार गंभीर घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : कोतवाली क्षेत्र में अलग-अलग जगह हुई सड़क दुर्घटनाओं में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से एक को प्रारंभिक उपचार के बाद कानपुर रेफर किया गया है।

पहला हादसा नेशनल हाइवे पर जनेतपुर गांव के सामने हुआ। सधवापुर मंगलपुर निवासी विमल कुमार पुत्र मुहर ¨सह अपने साथी कुलदीप पुत्र बाबूराम के साथ बाइक से औरैया आ रहा था। जनेतपुर गांव के सामने पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने बाइक में टक्कर मार दी। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसा होते देख स्थानीय लोग दौड़े और घायलों को उठाया। मामले की सूचना पुलिस को मिली तो हाइवे पर पेट्रो¨लग कर रहे दरोगा राजेंद्र प्रसाद शुक्ल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दोनों घायलों को पुलिस जीप से जिला अस्पताल लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के बाद बेहद गंभीर अवस्था के चलते विमल को कानपुर रेफर कर दिया गया। दुर्घटना कर भाग रही कार को अजीतमल में पकड़ा गया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू की है। एक अन्य दुर्घटना दिबियापुर बाईपास पर र्हुइ। फफूंद थाना क्षेत्र के महतेपुर निवासी सुरेश पुत्र सुघर ¨सह बाइक से शहर की ओर आ रहे थे। फफूंद तिराहा के निकट बरीपुर माफी निवासी मोहन पुत्र रामदास की बाइक से आमने सामने भिड़ंत हो गई। दुर्घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। 108 एम्बुलेंस सेवा से उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्रारंभिक उपचार के बाद सुरेश कुमार को कानपुर रेफर किया गया है। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है।

chat bot
आपका साथी