धरना सफल बनाने को कर्मचारी नेताओं ने किया जिले का दौरा

औरैया , जागरण संवाददाता : आगामी 23 जुलाई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन म

By Edited By: Publish:Tue, 21 Jul 2015 08:52 PM (IST) Updated:Tue, 21 Jul 2015 08:52 PM (IST)
धरना सफल बनाने को कर्मचारी नेताओं ने किया जिले का दौरा

औरैया , जागरण संवाददाता : आगामी 23 जुलाई को लखनऊ के लक्ष्मण मेला पार्क में आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिक से अधिक कर्मचारियों की भागेदारी को लेकर कर्मचारी नेताओं ने जनपद भर में दौरा कर कर्मचारियों से लखनऊ कूच करने की अपील की है।

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष सुरेश कुमार पांडेय के नेतृत्व में करीब एक दर्जन पदाधिकारियों ने नगर स्थित समस्त विभागों में जाकर गेट मी¨टग का आयोजन किया गया। जिसमें कहा गया कि सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति उदासीन है। नवम्बर 2013 में उच्च न्यायालय में कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान किए जाने के आश्वासन दिए जाने के बावजूद अभी तक कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं किया गया है। इसी के चलते यह धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया है। उन्होंने सभी कर्मचारियों से रैली मे भाग लेने की अपील की है। ब्लाक अध्यक्ष अब्दुल करीम ने सभी कर्मचारियों को एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा। शिव कुमार पाठक ने कहा कि जनपद औरैया से सात बसों में कर्मचारी रैली में भाग लेने जा रहे हैं। दो बसें बिधूना एवं एरवाकटरा ब्लाक से सीधी लखनऊ जा रही हैं। पांच बसों के द्वारा नगर के कर्मचारी रैली में जाएंगे। इसके अतिरिक्त दस छोटी गाड़ी व पांच सौ कर्मचारी ट्रेन से लखनऊ रवाना होंगे। कर्मचारी नेताओं ने डेढ़ बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर वहां भी विभिन्न विभागों में जाकर कर्मचारियों से रैली में चलने की अपील की। इस मौके पर राजीव शुक्ला, पवन कुमार, संदीप ¨सह सेंगर, इंस्पेक्टर ¨सह, संतोष कुमार राजपूत, अश्वनी शुक्ला आदि कर्मचारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी