युवा संवाद कार्यक्रम में हर मंडल से जाएंगे पदाधिकारी

औरैया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियो

By Edited By: Publish:Fri, 03 Jul 2015 08:48 PM (IST) Updated:Fri, 03 Jul 2015 08:48 PM (IST)
युवा संवाद कार्यक्रम में हर मंडल से जाएंगे पदाधिकारी

औरैया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार को सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा युवा मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की बैठक सम्पन्न हुई। जिसमें प्रमुख रूप से प्रदेश मंत्री शिव ¨सह भारती उपस्थित रहे। बैठक में निर्णय लिया गया कि 27 जुलाई को कानपुर में होने वाले युवा संवाद कार्यक्रम में हर मंडल से दस पदाधिकारी कार्यक्रम में हिस्सा लेने जाएंगे।

बैठक में प्रदेश संगठन द्वारा दिए गए कार्यक्रमों की जिम्मेदारी सभी पदाधिकारियों को अलग -अलग मंडल सौंपे गए। वहीं कुछ कार्यक्रमों की तिथियां भी तय की गई। जिलाध्यक्ष डा. सर्वेश कठेरिया ने बताया कि युवा मोर्चा छह से पन्द्रह जुलाई तक लगातार हर मंडल में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करेगा। जिसमें मुख्य रूप से औरैया विधानसभा में दस जुलाई को, दिबियापुर में छह जुलाई को तथा बिधूना में पन्द्रह जुलाई को कार्यक्रम सम्पन्न होगा। जिसमें विशिष्ट लोगों को मुख्य अतिथि बनाया जाएगा। बैठक में महामंत्री धर्मेन्द्र चौहान, श्यामू अवस्थी, उपाध्यक्ष विशाल शुक्ला, जितेंद्र राजपूत, किशन कांत अवस्थी, मंडल अध्यक्ष बिधूना असित पांडेय, अंकुर तिवारी, सौरभ चौहान, मषीन दीक्षित, संदीप दुबे आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी