सड़क हादसों में बालक समेत दो घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में बालक समेत दो

By Edited By: Publish:Sat, 28 Mar 2015 01:25 AM (IST) Updated:Sat, 28 Mar 2015 01:25 AM (IST)
सड़क हादसों में बालक समेत दो घायल

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर कोतवाली क्षेत्र में अलग -अलग जगह हुई दो सड़क दुर्घटनाओं में बालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

पहली घटना शहर के मोहल्ला सत्तेश्वर में हुई। मोहल्ला निवासी धर्मेश का नौ वर्षीय पुत्र सिद्धार्थ घर के बाहर खेल रहा था। तभी शहर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्घटना के बाद बाइक सवार तेजी से वाहन चलाते हुए निकल भागा। एक अन्य दुर्घटना ककोर -मंगलपुर रोड पर चपौली नहर कोठी के निकट हुई। गांव मड़ैया निवासी राम सिंह साइकिल से मंगलपुर की ओर जा रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा। आसपास मौजूद लोगों ने घायलावस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया।

chat bot
आपका साथी