अघोषित विद्युत कटौती से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर में अघोषित विद्युत कटौती के चलते शहर की पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। प

By Edited By: Publish:Fri, 06 Mar 2015 01:00 AM (IST) Updated:Fri, 06 Mar 2015 01:00 AM (IST)
अघोषित विद्युत कटौती से शहर में पेयजल आपूर्ति बाधित

औरैया, जागरण संवाददाता : शहर में अघोषित विद्युत कटौती के चलते शहर की पेयजल आपूर्ति भी लड़खड़ा गई है। पिछले एक सप्ताह से लोग इस समस्या से जूझते दिखाई दे रहे हैं।

शहर में इस समय बमुश्किल 10 से 12 घंटे ही विद्युत आपूर्ति मिल पा रही है। वहीं रात के समय भी अक्सर विद्युत गुल हो जाती है। जिसकी वजह से सुबह शहर भर में पेयजल समस्या पैदा हो जाती है और लोगों को इसके लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ता है। लगातार हो रही विद्युत कटौती से आम जनमानस परेशान हो गया है। लोगों का कहना है कि अभी तो गर्मी शुरू नहीं हुई है। विद्युत कटौती का यह हाल है कि जब गर्मी आएगी तो क्या हाल होगा। यह बात समझ में नहीं आ रही है। वहीं दूसरी ओर पालिका प्रशासन का कहना है कि शहर को दोनों समय जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा रही है, लेकिन विद्युत कटौती के चलते समस्या पैदा हो जाती है। कटौती के अलावा लो वोल्टेज भी समस्या पैदा कर रहा है। कम वोल्टेज की वजह से ट्यूबवेलों का संचालन नहीं हो पाता है और लोग सुबह से ही पेयजल के लिए परेशान हो रहे हैं।

क्या है व्यवस्था

शहर को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 14 ट्यूबवेल स्थापित हैं और चार ओवर हैड टैंकों के माध्यम से आपूर्ति प्रदान की जाती है। सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे तक वहीं शाम को साढ़े पांच बजे से आठ बजे तक आपूर्ति नियमित दी जा रही है। वहीं त्योहार पर दोपहर में भी आपूर्ति प्रदान की जाती है। पालिका प्रशासन का कहना है कि यदि विद्युत कटौती व लो वोल्टेज की समस्या न रहे तो शहर में पेयजल का कोई भी संकट नहीं रहेगा।

chat bot
आपका साथी