सुबह तनी कोहरे की चादर, रेंगे वाहन

औरैया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार की सुबह ठंड का प्रकोप लेकर आई। सुबह से ही आसमान पर कोहरे की चादर छ

By Edited By: Publish:Fri, 19 Dec 2014 05:33 PM (IST) Updated:Fri, 19 Dec 2014 05:33 PM (IST)
सुबह तनी कोहरे की चादर, रेंगे वाहन

औरैया, जागरण संवाददाता : शुक्रवार की सुबह ठंड का प्रकोप लेकर आई। सुबह से ही आसमान पर कोहरे की चादर छाई रही। इसकी वजह से वाहनों की गति बहुत धीमी रही। वहीं पारा भी न्यूनतम तीन डिग्री पर पहुंच गया, ठंड की वजह से जनजीवन अस्तव्यस्त रहा।

शुक्रवार का दिन इस मौसम का सबसे ठंडा रहा। हवा बंद हो जाने के चलते सुबह से ही कोहरे की चादर छा गई। वहीं आ‌र्द्रता में भी गिरावट आई है और शुक्रवार को 59 प्रतिशत रही, जबकि तापमान में भारी कमी आई है। न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि अधिकतम तापमान 19 डिग्री पर पहुंच गया। सुबह के समय कोहरे की वजह से दृष्टता 20 मीटर ही रही। जिसकी वजह से वाहनों का आवागमन बहुत धीमी गति से हुआ। नेशनल हाईवे पर तमाम वाहन चालक अपने वाहनों को किनारे खड़ा कर कोहरा छंटने का इंतजार करते देखे गए। हालांकि दस बजे सूरज की किरणें निकलते ही कोहरा छंट गया और दृष्टिता तीन किलोमीटर के आसपास पहुंच गई, तब कहीं जाकर वाहन सही ढंग से चल पाए। मौसम वैज्ञानिक डा. संदीप कुमार सिंह का कहना है कि रात के समय हवा का वेग दो से तीन किलोमीटर प्रति घंटा रह जाने के कारण सुबह कोहरा दिखाई दिया। उनका कहना है कि यदि हवा का वेग नहीं बढ़ता है तो शनिवार को भी कोहरा छाया रहेगा। बढ़ी ठंड से आम जनजीवन भी पूरी तौर से अस्त व्यस्त दिखाई दिया। लोग ठंड से बचने के लिए सुबह से अलाव तापते देखे गए। वहीं सरकारी कार्यालयों में भी कामकाज पूरी तौर से गति नहीं पकड़ पाया। अधिकतर कर्मचारी व अधिकारियों पर ठंड का प्रभाव दिखाई दिया। धूप निकलने के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर बैठकर काम किया।

chat bot
आपका साथी