औरैया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को लूटा

दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : दिबियापुर थाना क्षेत्र में दो आरोपी एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने

By Edited By: Publish:Mon, 13 Oct 2014 07:29 PM (IST) Updated:Mon, 13 Oct 2014 07:29 PM (IST)
औरैया में सामूहिक दुष्कर्म के बाद महिला को लूटा

दिबियापुर (औरैया) संवाद सूत्र : दिबियापुर थाना क्षेत्र में दो आरोपी एक महिला को लिफ्ट देने के बहाने बाइक पर बैठाकर निर्जन स्थान पर ले गए। इसके बाद उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म कर जेवर लूट लिया। पुलिस ने तहरीर के आधार मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

कानपुर देहात जनपद के रानेपुर निवासी महिला किसी काम से शहर आई थी। रविवार शाम करीब सात बजे वह गांव वापस जाने के लिए औरैया से रवाना हुई। कंचौसी मोड़ पर वह टेंपो से उतरकर शिव टेंट हाउस के सामने वाहन का इंतजार करने लगी। महिला के मुताबिक टेंट हाउस संचालक शिव ने मंगलपुर के पास जा रही एक बाइक पर बैठा दिया। बाइक पर दो युवक सवार थे। युवक महिला को यूपीएसआईडीसी की चहारदीवारी के अंदर ले गए और उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला ने शोर मचाया तो युवक उसका मंगलसूत्र व पायल लूटकर निकल भागे। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। महिला द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर दोनों युवकों के खिलाफ दुष्कर्म व लूट का आरोप पंजीकृत किया गया। पुलिस ने देर रात दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम बबलू लोधी निवासी मकू का पुरवा व लालू निवासी कनारपुर बताए गए हैं। इस संबंध में पुलिस क्षेत्राधिकारी सदर शिवराज ने बताया कि महिला दोनों आरोपियों को पहचानती थी और उसकी निशानदेही पर ही आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है। दोनों से पूछताछ की जा रही है।

chat bot
आपका साथी