साक्षरता-पर्यावरण संव‌र्द्धन के लिए काम करने वालों को पुरस्कार

By Edited By: Publish:Sun, 27 Jul 2014 01:03 AM (IST) Updated:Sun, 27 Jul 2014 01:03 AM (IST)
साक्षरता-पर्यावरण संव‌र्द्धन के लिए 
काम करने वालों को पुरस्कार

इटावा, जागरण संवाददाता : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार की योजना के तहत नेहरू युवा केंद्र द्वारा वित्तीय वर्ष 2013-14 में साक्षरता, पर्यावरण संवर्धन, महिला सशक्तीकरण, व्यावसायिक प्रशिक्षण, दहेज उन्मूलन, परिवार कल्याण आदि योजनाओं में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महिला एवं युवा मंडलों को 25 हजार से लेकर 5 लाख तक के पुरुस्कार दिए जाएंगे।

केंद्र के जिला समन्वयक गोपाल भगत ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य युवा मंडलों के विकास को प्रोत्साहित करना है जिन्हें सामाजिक परिवर्तन के रुप में मान्यता दी गयी है। यह योजना प्रत्येक जनपद में लागू की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक जनपद से एक चयनित प्रविष्टि राज्य स्तर के पुरस्कार के लिए भेजी जायेगी तथा राज्य स्तर पर एक प्रविष्टि चयनित होकर राष्ट्र स्तर के पुरुस्कार के लिए भेजी जायेगी। आवेदन पत्र नेहरु युवा केंद्र से निशुल्क प्राप्त किए जा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी