सड़क हादसे में युवक की मौत

जागरण संवाददाता, अमरोहा: ससुराल से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Feb 2019 10:54 PM (IST) Updated:Wed, 20 Feb 2019 10:54 PM (IST)
सड़क हादसे में युवक की मौत
सड़क हादसे में युवक की मौत

अमरोहा : ससुराल से घर लौट रहे युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक ने उपचार को ले जाते समय दम तोड़ दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने बगैर कार्रवाई अंतिम संस्कार कर दिया। पुलिस को सूचना नहीं दी।

देहात थाना क्षेत्र के गांव कालीलेट में घन ¨सह का परिवार रहता है। उनके बेटे अवधेश ¨सह की शादी क्षेत्र के गांव घंसूरपुर बमनिया में हुई थी। मंगलवार सुबह अवधेश ¨सह ससुराल गए थे। शाम को वह बाइक से लौट रहे थे। गांव जलीलपुर गन्ना क्रय केंद्र के पास पहुंचे तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में अवधेश ¨सह गंभीर रूप से घायल हो गए। गन्ना क्रय केंद्र पर मौजूद लोगों ने हादसा होते ही उन्हें पास के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया। सूचना पाकर परिजन भी पहुंच गए। वह बेहतर उपचार के लिए उन्हें मुरादाबाद ले जा रहे थे। रास्ते में अवधेश कुमार की मौत हो गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने मंगलवार को मृतक का अंतिम संस्कार कर दिया है। पुलिस को सूचना नहीं दी गई है।

chat bot
आपका साथी