बदले की भावना से कार्य कर रही योगी सरकार : वारसी

बछरायूं : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिकध्यक्ष अफसर अली वारसी ने कहा प्रदेश स

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Aug 2017 03:01 AM (IST) Updated:Sat, 19 Aug 2017 03:01 AM (IST)
बदले की भावना से कार्य कर रही योगी सरकार : वारसी
बदले की भावना से कार्य कर रही योगी सरकार : वारसी

बछरायूं : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व पालिकध्यक्ष अफसर अली वारसी ने कहा प्रदेश सरकार सपा के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की गिरफ्तारी को बदले की भावना से प्रेरित बताते हुए रोष प्रकट किया।

नगर के एक प्रतिष्ठान पर आयोजित बैठक में उन्होंने कहा ्रदेश के पूर्व सीएम अखिलेश यादव को औरैया जाते समय रास्ते में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। ऐसी ओछी हरकतों को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार सपा कार्यकर्ताओं के साथ बदले की भावना से कार्य कर रही है। माजिद चौधरी, भूरे खां, शकीलुद्दीन वारसी, जावेद, साजिद, आबिद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी