घरौनी से ग्रामीणों को जमीनों पर मिलेगा मालिकाना हक

शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि घरौनी के द्वारा

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Jun 2022 11:08 PM (IST) Updated:Sat, 25 Jun 2022 11:08 PM (IST)
घरौनी से ग्रामीणों को जमीनों पर मिलेगा मालिकाना हक
घरौनी से ग्रामीणों को जमीनों पर मिलेगा मालिकाना हक

घरौनी से ग्रामीणों को जमीनों पर मिलेगा मालिकाना हक

जेएनएन, अमरोहा: शिक्षक विधायक डा.हरि सिंह ढिल्लो ने कहा कि घरौनी के द्वारा अब गांव वालों को उनकी जमीनों पर मालिकाना हक मिल सकेगा। इससे लोगों के बीच पैदा भूमि विवाद भी खत्म हो जाएंगे। घरौनी मिलने पर ग्रामीण अपनी जमीनों पर ऋण आदि भी ले सकते हैं। वह शनिवार को कलक्ट्रेट सभागार में पीएम स्वामित्व योजना के तहत आयोजित घरौनी वितरण कार्यक्रम में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि स्वामित्व योजना के अंतर्गत गांव की आबादी क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को दी जाने वाली घरौनी में उसकी आवासीय संपत्ति का पूरा ब्योरा दर्ज होगा। जिससे कि संपत्ति पर अवैध कब्जे को लेकर झगड़े-फसाद की गुंजाइश न रहे। डीएम बीके त्रिपाठी ने कहा कि ग्रामीणों को मिलने वाले ग्रामीण आवासीय अभिलेख (घरौनी) में संपत्ति के स्वामी का जिला, तहसील, ब्लाक, थाना, ग्राम पंचायत का नाम दर्ज होगा। इसके साथ ही आवासीय भूखंड का क्षेत्रफल (वर्ग मीटर में) और उसकी सभी भुजाओं की संख्या और उनकी लंबाई भी खतौनी में दर्ज होगी। हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने कहा कि अब किसान की खेती के कागजों के साथ-साथ घर के कागजों का भी सरकारी रिकार्ड होगा। इस दौरान लखनऊ में आयोजित मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का एलईडी के जरिए लाइव प्रसारण लोगों को दिखाया गया। इसके बाद दस लोगों को घरौनी वितरित की गईं। कार्यक्रम में एसपी विनीत जायसवाल, एडीएम न्यायिक मायाशंकर यादव, एडीएम प्रशासन भगवान शरण आदि मौजूद रहे। हसनपुर में 125 लाभार्थियों को सौंपे प्रमाण पत्र संस, हसनपुर : सरकार द्वारा संचालित की गई स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्रामीण आवासीय अभिलेख घरौनी वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें एसडीएम सुधीर कुमार, तहसीलदार अभय कुमार सिंह तथा गंगेश्वरी के ब्लाक प्रमुख राजेंद्र खडगवंशी ने 25 गांवों के 125 लाभार्थियों को घरौनी प्रमाण पत्र वितरित किए। भाजपा के जिला महामंत्री अभिनव कौशिक ने कहा कि भूमि की फर्द की तरह घरौनी प्रमाण पत्र भवन स्वामी की हैसियत है। तहसीलदार अभय कुमार सिंह ने बताया कि तहसील प्रशासन के द्वारा अब तक 246 लोगों के घरौनी प्रमात्र पत्र बनाए जा चुके हैं। इस अवसर पर हसनपुर के ब्लाक प्रमुख पुत्र मुदित गुर्जर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष रामकिशोर सिंह चौहान, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी आनंद प्रभू सिंह आदि मौजूद रहे। विधायक ने 12 पात्रों को किया घरौनी का वितरण संस, मंडी धनौरा : भारतीय जनता पार्टी के विधायक राजीव तरारा ने कहा कि सरकार हर वर्ग का विकास कर रही है। उन्होंने पात्रों को घरौनी का वितरण किया। तहसील सभागार पर आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक व अपर जिलाधिकारी भगवान शरण द्वारा संयुक्त रुप से 12 पात्रों को घरौनी का वितरण किया गया। इस मौके पर उप जिला अधिकारी अरुण कुमार, तहसीलदार अर्चना शर्मा, अनुज कुमार, विंटेश कुमार आदि मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी