हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़त में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया। शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांव रहमापुर निवासी नितिन

By JagranEdited By: Publish:Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM (IST) Updated:Fri, 09 Nov 2018 10:48 PM (IST)
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल
हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल

गजरौला : रेलवे ओवरब्रिज पर दो बाइकों की भिड़ंत में एक बाइक पर सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

शुक्रवार की सुबह साढ़े आठ बजे गांव रहमापुर निवासी नितिन व विशाल बाइक से चौपला की तरफ जा रहे थे। रेलवे ओवरब्रिज पर गलत दिशा से आ रहे दूसरे बाइक सवार युवक से टक्कर हो गई। हादसे में सवार यह दोनों घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़ ने दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। हादसे में बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।

chat bot
आपका साथी