डॉक्टर व स्टाफ नर्स समेत तीन कोरोना पॉजिटिव, 171 निगेटिव

जनपद के एक डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 11:09 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 11:09 PM (IST)
डॉक्टर व स्टाफ नर्स समेत तीन कोरोना पॉजिटिव, 171 निगेटिव
डॉक्टर व स्टाफ नर्स समेत तीन कोरोना पॉजिटिव, 171 निगेटिव

जागरण संवाददाता, अमरोहा: जनपद के एक डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। यह दोनों मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। इसके अलावा शहर के मोहल्ला नौबतखाना निवासी एक युवक की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। निजी लैब पर हुई जांच में उसकी पुष्टि हुई है। सभी संक्रमित टीएमयू मुरादाबाद में भर्ती कराए गए हैं। इसके अलावा गुरुवार को लखनऊ लैब से 173 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इसमें 171 निगेटिव मिले हैं।

जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता ही जा रहा है। नोडल अधिकारी डॉक्टर हरिदत्त नैमी ने बताया कि गुरुवार को तीन लोग और कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इसमें एक डॉक्टर व एक स्टाफ नर्स कल्याणपुर रोड के रहने वाले हैं और वह मुरादाबाद के एक निजी अस्पताल में नौकरी करते हैं। अस्पताल में ही लक्षण मिलने पर उनकी जांच की गई थी। इसमें दोनों पॉजिटिव मिले हैं। उनकी रिपोर्ट यहां विभाग को प्राप्त हुई है। तीसरा मामला शहर के मोहल्ला नौबतखाना है। यहां का युवक नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती था। प्राइवेट लैब पर उसकी जांच कराई गई तो वह भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। सभी पीड़ित मुरादाबाद के टीएमयू में भर्ती है।

इसके अलावा गुरुवार की शाम चार बजे लखनऊ लैब से 173 लोगों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें 171 की रिपोर्ट निगेटिव है। दो लोगों के सैंपल फिर से जांच के लिए भरे जाएंगे। इसके लिए उनको अवगत करा दिया गया है।

chat bot
आपका साथी