तिगरी व ब्रजघाट में प्रतिबंध के बावजूद पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गजरौला श्राद्ध पूर्णिमा पर प्रशासन की मनाही के बाद भी खासे श्रद्धालुओं की भीड ब्रजघाट व तिगरी पहुंच गए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Sep 2020 11:01 PM (IST) Updated:Wed, 02 Sep 2020 11:01 PM (IST)
तिगरी व ब्रजघाट में प्रतिबंध के बावजूद पहुंचे हजारों श्रद्धालु
तिगरी व ब्रजघाट में प्रतिबंध के बावजूद पहुंचे हजारों श्रद्धालु

गजरौला : श्राद्ध पूर्णिमा पर प्रशासन की मनाही के बाद भी खासे श्रद्धालुओं की भीड ब्रजघाट व तिगरी स्थित गंगा तटों पर पहुंच गई। यहां श्रद्धालुओं ने मां गंगे को नमन करते हुए स्नान कर पूर्वजों को जल देकर सुख-शांति की प्रार्थना की।

कोरोना संक्रमण को लेकर अभी भीड़ नहीं जुटने देने का शासन का आदेश है। इसी कारण गंगा तटों पर पूर्णिमा- अमावस्या के स्नान पर प्रतिबंध है। पूर्णिमा को लेकर भी ब्रजघाट में पुलिस ने इसको लेकर भीड़ नहीं जुटने का एनाउंस किया था लेकिन, भोर होते ही महिला-पुरुष श्रद्धालुओं को पहुंचना शुरू हो गया। इसके बाद दिन निकलने के साथ भीड़ भी बढ़ती गई। कुछ ही देर में ब्रजघाट में गंगा तट पर आरती स्थल से लेकर आगे तक श्रद्धालुओं की भी हजारों में नजर आने लगी। यह सभी आस्था की डुबकी लगाकर अपने पितृों का जल भी अर्पण कर रहे थे।

स्नान व पूजा पाठ का यह सिलसिला दोपहर बाद तक चला। हालांकि यहां पुलिस भी लगी थी लेकिन अधिक भीड जुटने के कारण पुलिस भी शांत रही। इधर तिगरी में भी श्रद्धालुओं ने गंगा घाट पर कर स्नान किया। हालांकि कार्यवाहक थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पाठक ने बताया कि गंगा तट पर भीड़ नहीं जुटने दी गई। पुलिस ने बीच रास्ते से ही श्रद्धालुओं को लौटा दिया। ब्रजघाट में अमरोहा सीमा वाले गंगा तट से भी जमा भीड़ को वापस भेज दिया गया। उधर श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हाईवे को कुछ देर जाम से भी दो चार होना पड़ा। हालांकि बाकी समय हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से चलता रहा। पुलिस ने धार्मिक आयोजन कराया बंद

रहरा : थाना आदमपुर के सिरसा कला गांव में बिना अनुमति के चल रहे धार्मिक आयोजन को सूचना मिलने पर पुलिस ने कोविड-19 के प्रतिबंध का हवाला देकर बंद करा दिया। सूत्रों के मुताबिक एक परिवार की मनोकामना पूर्ण होने पर धार्मिक आयोजन बिना किसी अनुमति के कराया जा रहा था पुलिस ने शासन के आदेश पर धार्मिक आयोजन बंद होने का हवाला देकर कार्यक्रम बीच में रुकवा दिया। चौकी प्रभारी अमित कुमार मान ने बिना अनुमति चल रहे धार्मिक आयोजन को बंद कराने की पुष्टि की है।

chat bot
आपका साथी