अमरोहा में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान बोले- भाजपा सरकार ने प्रदेश में खत्म किया गुंडा राज

रामपुर में हुनरहाट का शुभारंभ करने के बाद शनिवार को तय कार्यक्रम से लगभग चार घंटे विलंब से गजरौला पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का काफिला देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करनी शुरू कर दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 Oct 2021 11:43 PM (IST) Updated:Sat, 16 Oct 2021 11:43 PM (IST)
अमरोहा में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान बोले- भाजपा सरकार ने प्रदेश में खत्म किया गुंडा राज
अमरोहा में केंद्रीय मंत्री धर्मेद्र प्रधान बोले- भाजपा सरकार ने प्रदेश में खत्म किया गुंडा राज

अमरोहा, जेएनएन : केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं भाजपा के उत्तर प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि पहले यूपी में गुंडा राज था। हर कोई खुद को असुरक्षित महसूस करता था लेकिन, योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनी तो लोगों को गुंडाराज से मुक्ति मिली। अब जनता खुशहाली के साथ जी रही है। केंद्र सरकार ने भी गांव-गांव बिजली पहुंचने का काम किया। देश कर हर गांव रोशन है। मोदी-योगी के शासन में हर वर्ग का विकास हो रहा है। इसलिए यूपी में फिर से कमल खिलेगा।

रामपुर में हुनरहाट का शुभारंभ करने के बाद शनिवार को तय कार्यक्रम से लगभग चार घंटे विलंब से गजरौला पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री एवं उत्तर-प्रदेश के चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल का काफिला देखकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ नारेबाजी करनी शुरू कर दिया। इसके बाद मंच पर पहुंचने पर क्षेत्रीय विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी, एमएलसी डा. हरि सिंह ढिल्लो, जिलाध्यक्ष ऋषिपाल नागर, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष उषा शर्मा, अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामरतन सिंह ने बुके देकर स्वागत किया। इसके बाद धर्मेंद्र प्रधान ने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। बोले, मैं दिन भर में गांवों में घूमता हूं। जनता की बातें सुनता हूं। प्रदेश की जनता सरकार के कार्यों से खुश है। इसलिए फिर से कमल खिलेगा।

----------

कार्यकर्ताओं ने बिगाड़ दी कार्यक्रम की व्यवस्था

गजरौला : हाईवे किनारे स्थित रोडवेज बस स्टैंड पर आयोजित कार्यक्रम की व्यवस्था कार्यकर्ताओं ने ही बिगाड़ दी। कुछ कार्यकर्ता काफिला पहुंचने से पहले ही हाईवे पर पहुंच गए और उन्होंने जाम की समस्या उत्पन्न करवा दी। जबकि उनसे मंच से जिलाध्यक्ष बार-बार कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने की अपील करते रहे। मगर, उन्होंने एक न सुनी। बाद में मंच पर पहुंचने के बाद भी शोर करते रहे। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के इस अनुशासन को देखकर धर्मेंद्र प्रधान के साथ आए सांसद एवं प्रदेश सह प्रभारी कैप्टन अभिमन्यु, पश्चिम उत्तर-प्रदेश के संगठन प्रभारी संजय भाटिया ने संबोधन नहीं किया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल भी उन्हें बार-बार समझाते रहे।

------------- कार्यक्रम में यह लोग रहे मौजूद

पूर्व विधायक तोताराम सिंह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, अभिनव कौशिक, चंद्रपाल खड़गवंशी, रविराज सिंह, जितेंद्र सिंह चौहान, सतवीर सैनी, करण सिंह सैनी, डा. मनन कौशल, रामकृष्ण चौहान, अमन अग्रवाल, सुशील सिद्धू, सुरेंद्र औलख, सुशील मौर्य, मनन अग्रवाल आदि।

chat bot
आपका साथी