आजादनगर में आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को घेरा

गजरौला मुहल्ला आजादनगर में घर-घर जाकर आर्थिक गणना करने वाली एक टीम को मुहल्लेवासियों ने घेर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 07:09 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 07:09 PM (IST)
आजादनगर में आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को घेरा
आजादनगर में आर्थिक जनगणना करने पहुंची टीम को घेरा

गजरौला : मुहल्ला आजादनगर में घर-घर जाकर आर्थिक गणना करने वाली एक टीम को मुहल्लेवासियों ने घेर लिया। इस दौरान काफी संख्या में लोगों की भीड़ जुट गई। काफी देर तक हंगामे की स्थिति बनी रही। हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।

केंद्र सरकार द्वारा सीएससी यानी काउंसलिग सर्विस सेंटर नामक निजी कंपनी को आर्थिक जनगणना का जिम्मा सौंपा गया है। इसलिए इस कंपनी की टीमें अलग-अलग क्षेत्र में घूम रही हैं। सोमवार को सुपरवाइजर सलमान के नेतृत्व में तीन-चार सदस्यीय टीम मुहल्ला आजादनगर में पहुंची। यहां पर उन्होंने मुहल्लेवासियों के आधार कार्ड, आय प्रमाण पत्र बगैर मांग तो मुहल्लावासियों ने फर्जी लोग समझकर विरोध करना शुरू कर दिया। भीड़ जुटने पर टीम को घेर लिया गया। इस दौरान नोकझोंक होने से हंगामा भी हो गया। बाद में टीम के अन्य लोग पहुंच गए। उन्होंने मुहल्लेवासियों को समझाकर मामला शांत कराया।

उधर, नगर पालिका के ईओ विजेंद्र सिंह पाल ने बताया कि निजी कंपनी की टीमें शहर में आर्थिक जनगणना कर रही हैं। वह फर्जी नहीं है। जिलाधिकारी द्वारा भी उन्हें आर्थिक जनगणना करने के लिए आदेश जारी किया गया है।

chat bot
आपका साथी