अमरोहा में डेंगू से हालात बेकाबू, जिला अस्पताल के कोरोना व पीकू वार्ड भी भरे

बेमौसम बारिश के बाद से डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इससे हालात बेकाबू हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल के डेंगू पीकू और कोरोना वार्ड भरे गए हैं। इससे विभाग आगे मरीजों को भर्ती करने के लिए पशोपेश में है। मेटरनिटी विग में भी डेंगू मरीजों को भर्ती कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 Oct 2021 11:16 PM (IST) Updated:Sun, 31 Oct 2021 11:16 PM (IST)
अमरोहा में डेंगू से हालात बेकाबू, जिला अस्पताल के कोरोना व पीकू वार्ड भी भरे
अमरोहा में डेंगू से हालात बेकाबू, जिला अस्पताल के कोरोना व पीकू वार्ड भी भरे

जागरण संवाददाता, अमरोहा: बेमौसम बारिश के बाद से डेंगू का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। इससे हालात बेकाबू हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने से जिला अस्पताल के डेंगू, पीकू और कोरोना वार्ड भरे गए हैं। इससे विभाग आगे मरीजों को भर्ती करने के लिए पशोपेश में है। मेटरनिटी विग में भी डेंगू मरीजों को भर्ती कराने की व्यवस्था बनाई जा रही है।

जिला अस्पताल में जनरल, पीकू और कोरोना वार्ड में मरीजों को भर्ती कराने के लिए 200 बेड की व्यवस्था है। जिसमें डेंगू के मरीजों को भर्ती करने के लिए आठ-आठ बेड के महज दो ही वार्ड बनाए थे और डेंगू से निपटने की पूरी तैयारी होने की दावेदारी की थी। यह व्यवस्था तब फेल हो गई जब डेंगू ने विकराल रूप धारण कर लिया। रोजाना 20 से 35 मामले निकलने लगे। विभाग ने अन्य वार्डों में भी डेंगू मरीजों को इलाज के लिए भर्ती कराना शुरू कर दिया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद डेंगू का प्रकोप कम नहीं हुआ। अभी तक 491 डेंगू के केस निकल चुके हैं। जिसमें विभाग को पीकू और कोरोना वार्ड में भी डेंगू मरीजों को भर्ती कराना पड़ा। दोनों वार्ड मरीजों से फुल चल रहे हैं। बेड की व्यवस्था कम होने से विभाग बुखार के गंभीर मरीजों को ही भर्ती करा रहा है। रविवार को भी जिला अस्पताल में डेंगू के 18 मरीज भर्ती कराए गए हैं। इतनी तेजी से बढ़ रहे डेंगू से स्वास्थ्य विभाग के माथे पर बल पड़ गए हैं। जिला अस्पताल के चिकित्साधीक्षक डा. चरन सिंह ने बताया कि डेंगू के अधिक केस निकलने से पीकू, कोरोना वार्ड में भी मरीजों को भर्ती कराना पड़ रहा है।

chat bot
आपका साथी