दो पक्षों में संघर्ष, दस लोग घायल

गांव तिगरिया खादर में गाली-गलौज को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया। वहीं दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर भी दे दी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 11 Nov 2018 10:51 PM (IST) Updated:Sun, 11 Nov 2018 10:51 PM (IST)
दो पक्षों में संघर्ष, दस लोग घायल
दो पक्षों में संघर्ष, दस लोग घायल

गजरौला : गांव तिगरिया खादर में कहासुनी होने पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। लाठी-डंडे चलने से दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर भी दे दी है।

रविवार की रात 8 बजे गांव निवासी तोताराम का पुत्र जसवंत व शिवचरन का पुत्र लोकेंद्र गांव में ही परमा की दुकान पर खड़े थे। इस दौरान लोकेंद्र व जसवंत के बीच कहासुनी हो गई। हाथापाई होने के बाद मामला गर्मा गया। दोनों पक्षों के लोग आमने- सामने आ गए। लाठी डंडे चलने से दोनों पक्षों के दस लोग घायल हो गए। घायलों में एक पक्ष के राजपाल, उसका भाई जसवंत, राजीव, विमलेश, तोताराम, बबीता व दूसरे पक्ष से शिवचरन, लोकेंद्र, शेर¨सह व विकेश घायल हुए हैं।

दोनों पक्षों के लोगों ने घायल अवस्था में थाने पहुंचकर एक-दूसरे के खिलाफ तहरीर दे दी है।

chat bot
आपका साथी