प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बीमार : निर्माेज

अमरोहा सपा के जिलाध्यक्ष निर्माेज यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 07 Aug 2020 11:53 PM (IST) Updated:Fri, 07 Aug 2020 11:53 PM (IST)
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बीमार : निर्माेज
प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बीमार : निर्माेज

अमरोहा : सपा के जिलाध्यक्ष निर्माेज यादव ने भाजपा सरकार को आड़े हाथों लिया और आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाएं बीमार है। सत्ता दल के ही एक दर्जन मंत्री, विधायक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। एक कैबिनेट मंत्री की मृत्यु तक हो चुकी है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी अफसोस जाहिर किया है। कहा भाजपा सरकार ने कार्यकाल में कोई भी मेडिकल सुविधाएं विकसित नहीं की हैं, जो भी मेडिकल कालेज है। सभी सपा सरकार के कार्यकाल के बने हैं। भाजपा सरकार के दिशा निर्देशों का पालन भी नहीं किया जा रहा है। इससे आम आदमी कोरोना से जूझ रहा है।

chat bot
आपका साथी