ठग को बचाने में नपे एसओ रजबपुर

प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ¨सह की भूमिका संदिग्ध थी। आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपित अमित व अन्य को छोड़ दिया। जबकि फैजान व अमित से लगभग 25 लाख रुपए बरामद हुए थे। उन्होंने केवल फै•ान को गिरफ्तार कर साढ़े ग्यारह लाख रुपए बरामद दिखाए थे। इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. विपिन ताडा ने धर्मेद्र ¨सह को सस्पेंड कर दिया है। अभी कई अन्य की भूमिका सन्दिग्ध मानी जा रही है। जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सीओ क्राइम कुलदीप कुकरेती को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर रजबपुर की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें सस्पेंड किया गया है। जांच की जा रही है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:52 PM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:52 PM (IST)
ठग को बचाने में नपे एसओ रजबपुर
ठग को बचाने में नपे एसओ रजबपुर

अमरोहा: रकम दोगुनी करने का झांसा देकर ठगने वाले आरोपितों को गिरफ्तार करने के मामले में रजबपुर प्रभारी निरीक्षक की भूमिका संदिग्ध मिलने पर एसपी ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। इस मामले में कई अन्य पर भी गाज गिरने की संभावना है। बताते हैं कि इंस्पेक्टर ने मुख्य आरोपित को ही छोड़ दिया था। मामले की जांच सीओ क्राइम को सौंपी गई है।

शुक्रवार शाम प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ¨सह ने हाइवे पर टोल प्लाजा के पास कार में चार लोगों को गिरफ्तार किया था। आरोप था कि वह लोगों को रकम दोगुनी करने का झांसा देकर उनसे पैसे ठगने का काम करते हैं। पूछताछ के दौरान चारों ने अपने नाम फैजान निवासी छजलैट, विजेंद्र निवासी खाईखेडा, कुलवीर व विपिन निवासी ठाकुरद्वारा बताए थे। शनिवार को प्रभारी निरीक्षक ने बताया था कि पकड़े गए फैजान ने विजेंद्र से दो लाख रुपये, कुलवीर से चार लाख 30 हजार व विपिन से पांच लाख रुपये लिए थे। इस रकम को दो गुना करने का झांसा दिया था। पुलिस ने फैजान की निशानदेही पर साढ़े ग्यारह लाख रुपये बरामद कर लिए। इस मामले में रजबपुर प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ¨सह की भूमिका संदिग्ध थी। आरोप है कि उन्होंने मुख्य आरोपित अमित व अन्य को छोड़ दिया। जबकि फैजान व अमित से लगभग 25 लाख रुपए बरामद हुए थे। उन्होंने केवल फै•ान को गिरफ्तार कर साढ़े ग्यारह लाख रुपए बरामद दिखाए।

इस मामले की जानकारी मिलने पर एसपी डॉ. विपिन ताडा ने धर्मेद्र ¨सह को सस्पेंड कर दिया है। अभी कई अन्य की भूमिका संदिग्ध मानी जा रही है। जल्दी ही उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच सीओ क्राइम कुलदीप कुकरेती को सौंपी गई है। एसपी ने बताया कि इस मामले में इंस्पेक्टर रजबपुर की भूमिका संदिग्ध मिलने पर उन्हें सस्पेंड किया गया है। जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी