छह घंटे जाम से जूझा हाईवे, रात में पुलिस के छूटे पसीने

गजरौला हाईवे पर गांव मोहम्म्दाबाद के पास गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 23 Nov 2020 11:43 PM (IST) Updated:Mon, 23 Nov 2020 11:43 PM (IST)
छह घंटे जाम से जूझा हाईवे, रात में पुलिस के छूटे पसीने
छह घंटे जाम से जूझा हाईवे, रात में पुलिस के छूटे पसीने

गजरौला : हाईवे पर गांव मोहम्म्दाबाद के पास गन्ना लदी एक ट्रैक्टर-ट्राली पलटने से जाम की समस्या उत्पन्न हो गई। छह घंटे तक हाईवे बाधित रहने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जाम खुलवाने में पुलिस का पसीना छूट गया। क्रेन के माध्यम से ट्राली हटवाकर यातायात सुचारू कराया।

हादसा रविवार की रात 12 बजे का है। दिल्ली दिशा से आ रही गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। गन्ना सड़क पर गिरने से यातायात बाधित हो गया। दिल्ली दिशा से आने वाले वाहनों के पहिए थमने लगे। कुछ ही देर में दूर तक वाहनों की लाइन पहुंच गई। वहीं गलत दिशा में घुसने पर हाईवे की दूसरी साइड में भी जाम लग गया।

दोनों दिशाओं में भयंकर जाम लगने पर पुलिस के होश उड़ गए। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान मय फोर्स के मौके पर पहुंच गए। कुछ ही थाने से भी फोर्स पहुंच गया। जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूट गए। बाद में क्रेन के माध्यम से पलटी ट्राली हटवाई। इसके बाद यातायात सुचारू करवाया। जाम की समस्या रात 12 बजे से लेकर सुबह छह बजे तक रही। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया गन्ना लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटने पर जाम लग गया था। सुबह छह बजे जाम की समस्या से मुक्ति मिली। बस ने ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मारी, विधायक के तहेरे भाई घायल

कांकाठेर के पास हुआ हादसा, दोनों वाहन पुलिस के कब्जे में गजरौला : हाईवे पर रोडवेज बस ने आगे चल रहे ट्रैक्टर-ट्राली में टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर चला रहे हसनपुर विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के तहेरे भाई घायल हो गए। उन्हें निजी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया। पुलिस ने दोनों क्षतिग्रस्त वाहनों को कब्जे में ले लिया है।

हसनपुर क्षेत्र के गांव अगरौला कला निवासी सुखदेव सिंह हसनपुर के विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी के तहेरे भाई हैं। रविवार की रात वह गांव धोरिया बिड़ला में गन्ना डालकर ट्रैक्टर-ट्राली लेकर गांव जा रहे थे। इस दौरान हाईवे पर गांव कांकाठेर के पास दिल्ली दिशा से आई कौशांबी डिपो की रोडवेज ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर सवार सुखदेव सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने उन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया। उनकी हालत अभी खतरे से बाहर नहीं है।

पुलिस ने रोडवेज बस व ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में ले लिया है। यहां पर भी काफी देर तक जाम की समस्या बनी रही। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया कि क्षतिग्रस्त वाहन पुलिस के कब्जे में है। ट्रैक्टर सवार व्यक्ति की हालत गंभीर है। विधायक महेंद्र सिंह खड़गवंशी ने बताया कि घायल उनके तहेरे भाई हैं। उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी