हाथी-घोड़े एवं गाजे बाजे संग निकाली भव्य गणेश शोभायात्रा

औद्योगिक नगरी में गणेश चतुर्थी पर हाथी-घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ पंचम गणेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में चौदह झांकियों की अगुवाई पंच प्यारों के साथ हाथी कर रहा था। शोभायात्रा में बड़ी तादात में शहरवासियों ने भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Sep 2019 12:08 AM (IST) Updated:Tue, 03 Sep 2019 06:22 AM (IST)
हाथी-घोड़े एवं गाजे बाजे संग निकाली भव्य गणेश शोभायात्रा
हाथी-घोड़े एवं गाजे बाजे संग निकाली भव्य गणेश शोभायात्रा

गजरौला: औद्योगिक नगरी में गणेश चतुर्थी पर हाथी-घोड़े एवं गाजे बाजे के साथ पंचम गणेश की भव्य शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी शोभायात्रा में चौदह झांकियों की अगुवाई पंच प्यारों के साथ हाथी कर रहा था। शोभायात्रा में बड़ी तादात में शहरवासियों ने भाग लिया। जगह-जगह पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत भी किया गया।

सोमवार गजानन जन्मोत्सव समिति की ओर से सुबह रेलवे स्टेशन रोड स्थित शिव मंदिर में कलश स्थापना कराई गई। शाम करीब साढ़े छह बजे प्राचीन शिव मंदिर चौपला पर समिति के अध्यक्ष जीपी सिंह, सचिव सर्वेश कुमार शर्मा एडवोकेट, कमल अग्रवाल एवं अन्य पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप आरती कर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवा ध्वज और राष्ट्रीय ध्वज के साथ पंच प्यारे और हाथी थे। उसके पीछे शिव ओघड़ की झांकी, इससे पीछे महिषासुर मर्दन, काली नृत्य, नरसिंह अवतार, भारत माता की झांकी, श्रीकृष्ण की झांकी, वाटिका में सीता समेत चौदह झांकियां शामिल थीं। सबसे पीछे गणेश जी की प्रतिमा मुख्य रथ पर सवार थी। इस रथ के दर्शन को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही थी। गणेश जी को हृदय से नमन कर रहे लोगों को रथ पर सवार भक्त प्रसाद का वितरण करते हुए चल रहे थे। चौपला, इंद्रा चौक, बस्ती मार्ग, खादगुर्जर चौक, रेलवे स्टेशन मार्ग होते हुए रेलवे स्टेशन स्थित शिव मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में बैंडबाजों पर गूंज रहे भक्तिगीतों से माहौल भक्तिमय बना था। शहर में कई स्थानों ने भक्तों ने पुष्पवर्षा एवं शीतल जल एवं फल, चना, मिठाई आदि के स्टाल लगाकर शोभायात्रा का स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर खासा पुलिस बल शोभायात्रा के साथ मौजूद रहा।

शोभायात्रा में धर्मेंद्र चतुर्वेदी, सर्वेश शर्मा, कमल अग्रवाल, राजीव मित्तल, गुरवचन सिंह सिद्धू, राजीव उपाध्याय, विनोद गर्ग, प्रदीप शर्मा, प्रदीप गुप्ता, राजीव उपाध्याय, सुबोध सिघल, अरविद अग्रवाल इत्यादि शोभायात्रा की व्यवस्था बनाए थे।

जाम से जूझा शहर

गजरौला: सोमवार की शाम नगर में भगवान गणेश की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। करीब एक किलोमीटर लंबी इस शोभायात्रा में लोगों की भीड़ उमड़ने पर रास्ते चौक हो गए। हाईवे पर चौपला और इंदिरा चौक पर करीब आधा घंटे ट्रैफिक जाम से जूझकर पास हुआ। वहीं अस्पताल, स्टेशन आदि मार्गों पर भी वन-साइड ट्रैफिक बंद होने पर भी जाम की स्थिति पैदा रही।

chat bot
आपका साथी