प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़के रालोद कार्यकर्ता

अमरोहा: राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में ज

By JagranEdited By: Publish:Wed, 13 Jun 2018 11:57 PM (IST) Updated:Wed, 13 Jun 2018 11:57 PM (IST)
प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़के रालोद कार्यकर्ता
प्रदेश सरकार के खिलाफ भड़के रालोद कार्यकर्ता

अमरोहा: राष्ट्रीय लोकदल के कार्यकर्ताओं ने गन्ना किसानों की समस्याओं का समाधान न होने के विरोध में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन कर नाराजगी जताई। उन्होंने जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर तत्काल समस्याओं के निदान की मांग की।

बुधवार को जिलाध्यक्ष चौधरी शूरवीर ¨सह की अगुवाई में कलेक्ट्रेट पहुंचे कार्यकर्ताओं ने भाजपा की केंद्र व राज्य सरकार पर किसानों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए जमकर भड़ास निकाली। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों को धोखा दिया है। सत्ता में आने से पहले किसानों से कई वादे किए थे, जिन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया। इतना ही नहीं सरकार किसानों की समस्याओं को भी अनदेखा कर रही है।

पूर्व विधायक अशफाक अली खां ने कहा कि किसान को फसलों का उचित मूल्य नहीं मिल रहा है और न ही चीनी मिले गन्ना किसानों को समय पर भुगतान कर रही है। जिसकी वजह से किसान बेहद परेशान और ¨चतित है। देशभर के किसानों का लगभग 22 हजार करोड़ और प्रदेश के किसानों का 12 हजार करोड़ रूपया शुगर मिल लॉबी पर बकाया है। लेकिन सरकार खामोश है। वहीं आलू पर आयात शुल्क में केंद्र सरकार द्वारा की गई 10 फीसदी की कमी के कारण आलू का मूल्य भी कम होने लगा है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि गन्ना किसानों का बकाया भुगतान शीघ्र किया जाए और निजी हाथों में बेची गई चीनी मिलों को सरकार तत्काल अपने कब्जे में वापस लेकर चालू कराए, आलू पर आयात शुल्क बढ़ाकर 20 फीसदी किया जाए तथा आलू निर्यात के लिए प्रोत्साहन दिया जाए। इसके साथ-साथ परिवहन भाड़ा अनुदान राशि को जल्द ही किसानों में वितरित किया जाए।

ज्ञापन देने वालों में मनवीर ¨सह चिकारा, रामवीर ¨सह, कपिल चन्द्रा, फुरकान, धमेंद्र, अजीत ¨सह मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी