लंबी छुट्टी के बाद दफ्तरों में लौटी रौनक

जागरण संवाददाता,अमरोहा : दिपावली एवं भैया दूज की पांच दिन की छूट्टी खत्म होते ही विभिन्न विभागों में रौनक लौट आई। जिसके चलते अफसरों एवं कर्मचारियों ने अपनी- अपनी जिम्मेदारियां संभालकर रोजमर्रा की तरह शाम तक कार्य में व्यस्त दिखाई दिए।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 12 Nov 2018 10:56 PM (IST) Updated:Mon, 12 Nov 2018 10:56 PM (IST)
लंबी छुट्टी के बाद दफ्तरों में लौटी रौनक
लंबी छुट्टी के बाद दफ्तरों में लौटी रौनक

अमरोहा : दीपावली एवं भैया दूज की पांच दिन की छुट्टी खत्म होते ही सरकारी दफ्तरों में रौनक लौट आई। अफसरों एवं कर्मचारियों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। इसके चलते रोजमर्रा की तरह शाम तक दफ्तरों में चहल-पहल बनी रही।

दरअसल, दीपावली एवं भैया दूज के त्योहार को लेकर शासन की ओर से सात से 11 नवंबर तक पांच दिन की सरकारी छुट्टी घोषित की गई थी। समस्त सरकारी विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी छह नवंबर को जल्दी- जल्दी अपना काम निपटाकर त्योहार मनाने के लिए अपने-अपने घरों को रवाना हो गए। उसी दिन से विभागों में ताला लगने से सन्नटा छाया हुआ।

पांच दिन बाद मंगलवार को सभी सरकारी विभागों का ताला खुला और अफसरान के अलावा कर्मचारियों ने दफ्तर पहुंचकर अपना कामकाज संभाल लिया। वहीं अपने काम लेकर दफ्तर पहुंचे फरियादियों की दिनभर चहल-पहल बनी रही।

chat bot
आपका साथी