लोगों को गिनाएं सरकार की उपलब्धियां

अमरोहा प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 Sep 2020 11:26 PM (IST) Updated:Fri, 11 Sep 2020 11:26 PM (IST)
लोगों को गिनाएं सरकार की उपलब्धियां
लोगों को गिनाएं सरकार की उपलब्धियां

अमरोहा: प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनहित की तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। लोग इनसे लाभांवित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर सप्ताहभर की रणनीति बनाई।

शुक्रवार को प्रभारी मंत्री विजय कश्यप अमरोहा पहुंचे। यहां जोया रोड स्थित पार्टी कार्यालय पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कहा केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा जनता के लिए तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं। कोरोना काल में लोग इन योजनाओं का लाभ ले रहे हैं। कार्यकर्ता लोगों के बीच पहुंच कर सरकार की उपलब्धियां गिनाएं। साथ ही प्रभारी मंत्री विजय कश्यप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को लेकर एक सप्ताह तक होने वाले कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की। रक्तदान, चश्मा वितरण, कृत्रिम अंग वितरण, स्वच्छता अभियान, फल वितरण के बिदु पर भी चर्चा की।

बैठक में जिलाध्यक्ष ब्रजेश चौधरी, पूर्व सांसद सत्यपाल सिंह, हरिओम शर्मा, अभिनव कौशिक, योगेश कुमार, धर्मेंद्र सिंह, रामनिवास गोला, अमरपाल सिंह, कैलाश त्यागी, डॉ. राजीव शर्मा, राजीव चौहान, सुधीर चौहान, विपिन भारद्वाज, राकेश वर्मा, पूरन सिंह सैनी, सुमन सैनी, चंद्रभान भाटी मौजूद रहे। दावेदारों पर भी चर्चा

अमरोहा : पार्टी सूत्रों की मानें तो भाजपा कार्यालय में बैठक से पहले विजय कश्यप ने संघ के पदाधिकारियों से भी जिले के हालात पर चर्चा की। इस दौरान नौगावां सादात विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए दावेदारों के नाम पर भी चर्चा हुई। हालांकि इस संबंध में किसी भी पदाधिकारी ने कुछ भी बोलने से इन्कार किया।

chat bot
आपका साथी