हत्या की सूचना पर दौड़ी डिडौली पुलिस

जासं, जोया: डिडौली पुलिस हत्या की सूचना मिलने पर गांव पहुंच गई। परंतु गांव में हालात सामान्य मिले। प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Oct 2020 07:28 PM (IST) Updated:Thu, 29 Oct 2020 07:28 PM (IST)
हत्या की सूचना पर दौड़ी डिडौली पुलिस
हत्या की सूचना पर दौड़ी डिडौली पुलिस

जासं, जोया: डिडौली पुलिस हत्या की सूचना मिलने पर गांव पहुंच गई। परंतु गांव में हालात सामान्य मिले। पुलिस ने सूचना देने वाले से संपर्क किया तो उसका मोबाइल भी बंद मिला। लिहाजा पुलिस वापस लौट आई। अब पुलिस सूचना देने वाले की तलाश में जुटी है।

यह मामला डिडौली कोतवाली का है। गुरुवार दोपहर किसी युवक ने डिडौली पुलिस को सूचना दी कि क्षेत्र के गावं ककराली में हत्या कर दी गई है। शव गांव में पड़ा है। हत्या की सूचना मिलने पर पुलिस हरकत में आ गई। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार फौरन ही पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। गांव जाकर देखा तो वहां कुछ नहीं मिला। ग्रामीणों से भी पूछताछ की। गांव में सबकुछ सामान्य मिला। लगभग एक घंटा तक पुलिस गांव में रही तथा पड़ताल कर वापस लौट आई। कॉल करने वाले नंबर पर संपर्क किया गया तो वह बंद मिला। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि हत्या की झूठी सूचना दी गई थी। मोबाइल नंबर के आधार पर सूचना देने वाले युवक का पता लगाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी