आत्मसुरक्षा की पुलिस ने छात्राओं को दी जानकारी

मंडी धनौरा पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jul 2019 11:07 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jul 2019 11:07 PM (IST)
आत्मसुरक्षा की पुलिस ने छात्राओं को दी जानकारी
आत्मसुरक्षा की पुलिस ने छात्राओं को दी जानकारी

मंडी धनौरा: पुलिस ने कार्यशाला का आयोजन कर छात्राओं को सुरक्षा का अहसास कराया। एसआइ सरिता कश्यप ने महिलाओं से असुरक्षा महसूस करने पर 1090 नंबर डायल करने बात कही।

मुहल्ला महादेव स्थित राष्ट्रीय इंटर कालेज महिला सुरक्षा को लेकर आयोजित कार्यशाला में महिला एसआइ सरिता कश्यप ने कहा सरकार महिलाओं संग होने वाले अपराधों को लेकर गंभीर है। महिलाओं को अपराध से बचाने के लिए सरकार द्वारा वूमेन हेल्प लाइन नंबर 1090 जारी किया गया है। जरूरत पड़ने पर तुरंत अपने फोन से इस नंबर को डायल कीजिए, पुलिस आपकी मदद को आपके समक्ष पहुंचेगी। महिला उत्पीड़न होने पर 181, चाइल्ड केयर के लिए 1098, आपातकाल के लिए 100 नंबर डायल करने की बात कही।

इस मौके पर प्रधानाचार्य सुधाकर सिंह, अमित शर्मा, कल्पना अग्रवाल, प्रबंधक आशू सिघल, अंकुर सिघल आदि मौजूद थे।

छात्राओं को किया गया जागरूक

गजरौला : कुमराला बहादुरपुर स्थित एचसीएम इंटर कालेज में पुलिस द्वारा एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

एंटी रोमियो टीम की प्रभारी साक्षी सिंह ने छात्राओं को सामने आने वाली समस्याओं से कैसे निपटना है। शोहदों को कैसे सबक दिखाया जाएगा। इसके बारे में टिप्स बताएं। वहीं शासन द्वारा महिला सुरक्षा के लिए चलाई जा रही महिला हेल्पलाइन नंबर, 100 डायल व उन्होंने खुद का पर्सनल नंबर देकर किसी भी समय परेशानी होने पर कॉल करने के लिए कहा। हिम्मत के साथ समस्या का सामना करने का आह्वान किया।

chat bot
आपका साथी