महिला से आभूषण लूटने के आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Amroha news

पहले गिरफ्तार किए गए दोनों बदमाशों ने ही इन दोनों बदमाशों के नाम बताए थे जिसके बाद पुलिस ने इन दोनों को दबोच लिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 03:30 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:02 PM (IST)
महिला से आभूषण लूटने के आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार  Amroha news
महिला से आभूषण लूटने के आरोपितों को पुलिस ने किया गिरफ्तार Amroha news

अमरोहा, जेएनएन। हसनपुर कोतवाली पुलिस ने तीन दिसंबर को भीमा ठीकरी के जंगल में लकड़ी बीन रही महिला से आभूषण लूटने वाले बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। सम्भल अड्डे से गिरफ्तार बदमाशों से पुलिस ने महिला से लूटे गए आभूषण बरामद कर लिए हैं। 

लूट में शामिल थे चार बदमाश 

गांव रखेड़ा निवासी भानवती तीन दिसंबर को शाम के समय गांव की महिलाओं के साथ भीमा ठीकरी के वन विभाग के जंगल में ईंधन हेतु लकडिय़ां बीन रही थीं। इसी दौरान दो बाइकों पर अलग-अलग पहुंचे चार बदमाशों में से दो बदमाशों ने महिला से चांदी के कुंडल, हसली व पेंडिल लूट लिए थे। महिलाओं के शोर मचाने पर ग्रामीणों ने दो आरोपितों को कुछ दूर के फासले पर ही पकड़कर पुलिस को सौंप दिया था, जबकि मुख्य आरोपित बाइक छोड़कर फरार हो गए थे।

दोनों बदमाशोंं का किया चालान 

नाम प्रकाश में आने पर पुलिस ने आरोपित उस्मान व शहनवाज निवासी हसनपुर को गुरुवार सुबह सम्भल अड्डे पर रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से महिला से लूटे गए आभूषण तथा दो छुरे बरामद कर पूछताछ के बाद चालान कर दिया है। प्रभारी निरीक्षक आरपी शर्मा ने महिला से आभूषण लूट के शेष दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दो आरोपित पहले ही पकड़े जा चुके हैं।

chat bot
आपका साथी