कांकाठेर में सभापति व पुलिस में नोकझोंक, हंगामा

गजरौला गांव कांकाठेर में खनन को लेकर सभापति व पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 07 Jul 2020 05:43 PM (IST) Updated:Tue, 07 Jul 2020 05:43 PM (IST)
कांकाठेर में सभापति व पुलिस में नोकझोंक, हंगामा
कांकाठेर में सभापति व पुलिस में नोकझोंक, हंगामा

गजरौला : गांव कांकाठेर में खनन को लेकर सभापति व पुलिस कर्मियों में नोकझोंक हो गई। ग्रामीण जुटने पर हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई। पुलिस ने सभापति को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया है।

ब्रजघाट पुलिस चौकी क्षेत्र में बालू व रेत के खनन का धंधा जोरों पर चल रहा है। धंधा करने वालों को पुलिस कर्मियों का भी संरक्षण प्राप्त है। सोमवार की रात मिट्टी के खनन को लेकर गांव कांकाठेर निवासी तिगरी सोसायटी के सभापति रतन सिंह व पुलिस कर्मियों में विवाद हो गया। नोकझोंक व अभद्रता करने पर हंगामा हो गया।

चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने समझाने का प्रयास किया। इसके बाद भी सभापति नशे में होने के कारण शांत होने का नाम नहीं ले रहे थे। इसके बाद पुलिस ने सभापति को गिरफ्तार करते हुए शांतिभंग में चालान कर दिया। चर्चा है कि मिट्टी के खनन को लेकर पुलिस कर्मियों से विवाद हुआ था। ब्रजघाट चौकी प्रभारी मोहित बालियान ने बताया सभापति द्वारा शराब के नशे में अभद्रता की जा रही थी। इसलिए शांतिभंग में चालान किया गया है। खनन से जुड़ा कोई मामला नहीं है। असली वजह बताने से कतराते रहे लोग

गजरौला : सोमवार की रात गांव कांकाठेर में खनन को लेकर हुए विवाद के बाद मामला थाने पहुंच गया। सभापति को छुड़ाने का काफी प्रयास किया गया लेकिन, पुलिस ने शांतिभंग में चालान कर दिया। खास बात है कि सभापति को किस मामले में पुलिस ने पकड़ा। इसके बारे में गांव के प्रधान से लेकर पैरवी में लगे गांव के लोग छुपाते रहे। पुलिस भी खनन की बात से इन्कार कर रही है। सूत्रों के मुताबिक विवाद खनन से जुड़ा हुआ ही है।

chat bot
आपका साथी