बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिवस

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्म दिन जिले भर में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 14 Nov 2019 11:39 PM (IST) Updated:Sat, 16 Nov 2019 06:06 AM (IST)
बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिवस
बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया चाचा नेहरू का जन्मदिवस

अमरोहा : पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहर लाल नेहरू का जन्मदिवस जिले भर में बाल दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। स्कूल कालेजों में कार्यक्रम आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।

नायाब अब्बासी ग‌र्ल्स डिग्री कालेज में पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया। चीफ प्राक्टर डॉ. महताब अमरोहवी समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा। एफए डिग्री कालेज में अध्यक्ष फारूक अहमद तथा प्रबंधक मोहम्मद असलम ने उनके जीवन पर विस्तार से चर्चा की। हिल्टन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य ततहीर फात्मा ने बच्चों को बाल दिवस के महत्व के बारे में बताया। श्रीराम पब्लिक इंटर कालेज में मुख्य अतिथि अशोक कुमार रुस्तगी तथा बीना रुस्तगी ने मां सरस्वती व पंडित जवाहर लाल नेहरू की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारम्भ किया। हैप्पी हार्ट प्री इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। अंजलि टंडन, जूही राज ने बच्चों को उनके बताये रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। सर्वोदय सरस्वती एकेडमी में प्रधानाध्यापिका शिल्पी रस्तोगी ने बताया कि चाचा नेहरू बच्चों से बेहद प्यार करते थे। निदेशक नरेश सिद्धू, वीपी सिंह आदि मौजूद थे। मैस्को पब्लिक स्कूल में प्रबंधक तौसीफ हसन व अशहर तौसीफ ने बच्चों को चाचा नेहरू के बारे में विस्तार से बताया। एएसएम मॉडर्न एकेडमी सीनियर सेकेन्ड्री स्कूल खाता में प्रबंधक विरेन्द्र गुप्ता व प्रधानाचार्य आभा रस्तोगी ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। कैलाशवती कन्या इंटर कालेज खाता तथा आरबी इंटर कालेज जगुआ खुर्द में चाचा नेहरू का जन्म दिन हर्षोल्लास से मनाया गया। जियॉन इंटर नेशनल स्कूल में आयोजित खेल दिवस में बच्चों ने कबडडी, खो-खो, बालीवाल में शानदार प्रदर्शन किया। राजकीय बालिका इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य राजोदेवी ने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। शिवलाल गांधी मैमोरियल कार्यालय पर अध्यक्ष सुभाष गांधी ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किये। इस अवसर पर विशाल, सुरेश लाल एडवोकेट, शाने हैदर, असलम, राजेश टांक आदि मौजूद थे। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक विद्यालय रूद्रपुर में प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार, गौरव शर्मा, सत्यपाल सिंह, कृष्ण कुमार तथा विपिन कुमार ने चाचा नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित किये और बच्चों को उनके बारे में जानकारी दी। मोहम्मद हनीफ अंसारी पब्लिक स्कूल में भी पंडित जवाहरलाल नेहरू को याद किया गया।

chat bot
आपका साथी